Monday, May 20, 2024
Homeधर्म अध्यात्मRang Panchami Upay 2024: कब है रंग पंचमी, इस दिन करें ये...

Rang Panchami Upay 2024: कब है रंग पंचमी, इस दिन करें ये आसान उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rang Panchami Upay 2024: रंग पंचमी का त्योहार हर साल चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इसलिए इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है। यह त्यौहार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है। होली से शुरू हुआ रंगों का त्योहार भी इसी दिन समाप्त होता है।

कब है रंग पंचमी का त्योहार

हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को पौराणिक मान्यताओं में देवता ब्रज क्षेत्र में आते हैं और श्रीकृष्ण और राधारानी के साथ होली खेलते हैं। इस बार रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन किए गए कुछ उपाय विशेष फलदायी होते हैं।

रंग पंचमी (Rang Purnima Upay 2024) पर करें ये उपाय

  • रंग पंचमी के दिन लोग देवी-देवताओं के लिए फूलों की सुगंधित अबीर-गुलाल हवा में उड़ाते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु को पीला रंग अर्पित करना चाहिए। पीला रंग अर्पित करने से आपकी सभी इच्छा पूरी होंगी।
  • लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर घर में लाए। इस दिन कमल के फूल पर बैठे हुए लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें। लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर उत्तर दिशा में स्थापित करें। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  • रंग पंचमी के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का अनुष्ठान करना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी और भगवान विष्णु को फूल और गुलाल चढ़ाएं। लक्ष्मी और भगवान विष्णु को माखन और मिश्री का भोग लगाएं। अंत में आरती करें और कलश में रखे जल से पूरे घर में छिड़काव करें। इसके आपके घर धन की वर्षा होगी।

Also Read:  IPL 2024: हार्दिक पांडया ने अब ऐसा क्या कर दिया जो…

  • रंग पंचमी के दिन देवी लक्ष्मी, बजरंगबली और भैरव महाराज को लाल गुलाल अर्पित करना चाहिए। इससे भय, शोक और गृह क्लेश दूर होता है। इस दिन सूर्य देव को लाल रंग का गुलाल चढ़ाने से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
  • कल शनिवार है, रंग पंचमी का शुभ अवसर। शनिदेव को नीला रंग अत्यंत प्रिय है। इस दिन शनिदेव को नीला रंग चढ़ाने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Also Read: Jaisalmer: आम इंसान की तरह गलियों में घूमते दिखे सिंगापुर के…

  • रंग पंचमी के दिन माता पार्वती को लाल गुलाल लगाने और उन्हें श्रृंगार का सामान चढ़ाने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • रंग पंचमी के दिन श्री राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद पति-पत्नी श्री राधा कृष्ण के चरणों में लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें और उन्हें लाल चंदन भी अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में तनाव दूर हो जाता है और वैवाहिक जीवन मधुर हो जाता है।

Also Read:  Ajmer: छत पर नहाती हुई लड़की का वीडियो बनाता था पड़ोसी, बुरी तरह फंसा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular