Monday, May 20, 2024
Homeधर्म अध्यात्मHoroscope Today 30 March 2024: शनिवार के दिन इन राशियों की पलटेगी...

Horoscope Today 30 March 2024: शनिवार के दिन इन राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा धन योग का लाभ

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Horoscope Today 30 March 2024:  30 मार्च का राशिफल बताता है कि चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है और इस गोचर के दौरान चंद्रमा अनुराधा के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र में है। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से आज सूर्य और बुध के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बन रहा है। साथ ही आज चंद्रमा के साथ शनि, मंगल और शुक्र का चतुर्थ दशम योग बन रहा है। इसके साथ ही आज मंगल और शुक्र की युति से धन योग भी प्रभाव में है। ऐसे में आज शनिवार का दिन मिथुन, मकर और मीन राशि के अलावा किन राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि वाले कोई नया काम शुरू कर सकते हैं

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद लेकिन मेहनत से भरा रहेगा। कुछ परेशानियां आपको दुखी भी करेंगी। आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। परिवार में भाई का सहयोग मिलेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और किसी योजना से आपको फायदा होगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो आप उनके लिए अपने माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

​वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है

वृषभ राशि वालों के लिए आज शनिवार अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। आज आय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा आप आसानी से पूरा करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग आज जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे। आज बिजनेस करने वाले लोग भी अपना अकाउंट अपडेट करेंगे, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपके बीच प्रेम की भावना बनी रहेगी। आज आपको अपने बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यात्रा पर जाते समय आपको गाड़ी बहुत सावधानी से चलानी होगी।

मिथुन राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अतीत में हुई गलतियों को सुधारने का भी प्रयास करेंगे। आपके लिए सलाह है कि बड़े फैसले लेने से पहले घर के बड़ों से सुझाव जरूर लें। आपको समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कई बौद्धिक और मानसिक समस्याओं से राहत मिलती नजर आ रही है। आज आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके दोस्तों और मेहमानों का घर पर आगमन हो सकता है।

कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

सेहत के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा और बाहर के खाने से बचना होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो आज आपके साथ कुछ गलत हो सकता है, इसलिए पार्टनरशिप के काम में आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर आप चिंतित रहेंगे और कार्यस्थल पर यदि आप कोई सलाह देंगे तो आपके वरिष्ठ उस पर अमल करते नजर आएंगे। अगर आपके वैवाहिक जीवन में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो आज आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है।

सिंह राशि 

सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन को आज आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको घरेलू मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आप अपने मान-सम्मान में वृद्धि से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत से भरा रहने वाला है। पैसों के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए एक से अधिक स्रोत तलाशने होंगे। साथ ही आज एक साथ कई काम हाथ में लेने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। सितारे आपके लिए यह भी कह रहे हैं कि आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए, अन्यथा वे आप पर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज परिवार में किसी भी मुद्दे पर चर्चा करते समय आपको अपने विचार अवश्य व्यक्त करने चाहिए, अन्यथा कोई गलत निर्णय हो सकता है। आज आपकी कोई बात आपके मित्र को ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए कुछ भी कहने से पहले सोच लें।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपकी रचनात्मक क्षमता निखरेगी और कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपकी योग्यता से प्रभावित होंगे। आपके पार्टनर की कही गई कोई बात आपके दिल को छू जाएगी, जिससे आप दोनों के बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। यदि आपकी बहन काफी समय से नाराज है तो आपको उसे मनाने की कोशिश करनी होगी अन्यथा यह आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होगा।

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की 9वीं लिस्ट, भीलवाड़ा में बदला प्रत्याशी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular