Monday, May 20, 2024
Homeक्राइमSikar News: राजस्थान में किन्नर के साथ हैवानियत, जानें पूरा मामला

Sikar News: राजस्थान में किन्नर के साथ हैवानियत, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sikar News: राजस्थान के सीकर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किन्नर के साथ हैवानियत को अंजाम देने के बाद उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। सोमवार सुबह वह महरौली के अरनिया-मुंडरू रोड के पास खून से लथपथ मिली जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

किन्नर के साथ हैवानियत 

मामले की जानकारी देते हुए नीम थाना अधिकारी जय सिंह बसेड़ा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर निवासी किन्नर सोमवार सुबह बेहोशी की हालत में मिला। उसके गुप्तांगों और चेहरे सहित पूरे शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि किन्नर को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी भी मिली थी। किन्नर की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे एसके हॉस्पिटल रेफर किया गया।

क्या है पूरा मामला?

देर रात इलाज के दौरान किन्नर रवीन्द्र आदिवासी ने पुलिस को बताया कि वह कल जयपुर से महरौली पहुंची थी। इस बीच पैसों के लेनदेन को लेकर उसका सचिन नाम के युवक और उसके परिवार से झगड़ा हो गया। फिर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद रात में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद वे उसे घायल अवस्था में एक जोहड़ में छोड़ कर वहां से भाग गये।

शादी का झांसा देकर लिए 8 लाख 

किन्नर ने बताया कि शादी का झांसा देकर सचिन अब तक उससे करीब 8 लाख रुपये ले चुका है। इससे पहले उसने सचिन को एक आईफोन भी दिया था। वह पैसे वापस मांगने उसके घर पहुंची थी और ये सब हो गया। प्यार का झांसा देकर आईफोन दिलाने, मां का ऑपरेशन कराने और सट्टेबाजी में पैसे हारने के बहाने उसने उससे 8 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद उसने अपने माता-पिता से बात करने के बहाने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि उसके माता-पिता तैयार नहीं हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सचिन के खिलाफ दुष्कर्म, प्राकृतिक संबंध, ट्रांसजेंडर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी जय सिंह बसेड़ा पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular