Monday, May 20, 2024
Homeक्राइमRajasthan Crime: दहेज ना मिलने पर दुल्हन के बिना वापस लौटी बारात,...

Rajasthan Crime: दहेज ना मिलने पर दुल्हन के बिना वापस लौटी बारात, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Crime: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर आई बारात दहेज ना मिलने पर दुल्हन के बिना ही वापस लौट गई। घटना के बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ थाने पहुंची। उन्होंने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना इलाके के कालीघाटी गांव का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमल चंद ने बताया कि कालीघाटी निवासी रीना कुमारी ने बताया है कि उसकी सगाई मांडवी थाना घंटाली निवासी सुनील से हुई थी। शुक्रवार सुबह शादी होनी थी। गुरुवार की रात को बरात भी आ गयी। लेकिन फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने दहेज की मांग की। उसने एक मोटरसाइकिल, चांदी-सोने की अंगूठी, बर्तन आदि की मांग की। घर की हालत कमजोर होने के कारण वह यह मांग पूरी नहीं कर सके। इस पर दोनों तरफ से चर्चा भी हुई। लेकिन सुनील  नहीं माना और शादी किए बिना ही चला गया।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular