Tuesday, July 2, 2024
Homeबॉलीवुडक्या 'आप' नेता राघव चड्ढा के संग परिणीति चोपड़ा की होगी सगाई?...

क्या ‘आप’ नेता राघव चड्ढा के संग परिणीति चोपड़ा की होगी सगाई? पैप्स के सवालों पर एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

- Advertisement -

Parineeti Chopra And Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)और ‘आम आदमी पार्टी’ के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha)इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल जल्दी ही दोनों की शादी करने की खबरें सामने आने वाली है। अब इसी के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो बता रही हैं कि वो दिल्ली नहीं बल्कि लंदन जा रही हैं।

क्या लंदन में होगी राघव-परिणीति की सगाई

हाल ही में परिणीति चोपड़ा लाल रंग के स्वेटर और ब्लैक पैंट में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान जब पपाराजियों ने परिणीति चोपड़ा से सवाल किया तो इसपर एक्ट्रेस जवाब में कहती है कि, ”लंदन जा रही हूं”। इसपर कुछ पपाराजी फिर सवाल करते हैं तो वो कहती हैं- ओहो, मैं आपको दिखाती हूं बोर्डिंग पास। वहीं परिणीति से राघव को लेकर ये सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस शरमा भी गई थीं।

परिणीति चोपड़ा का वायरल वीडियो

साथ ही बता दें, परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ भारत लौटी हैं। जिसके बाद से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक परिणीति और राघव के एंगेजमेंट दिल्ली में की चर्चा तेज से होने लगी है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि सगाई की ये रस्मे दिल्ली में होनी है, जहां परिणीति और राघव के परिवार के लोग और करीबी दोस्तों के शामिल होने की बातें कही गई थी। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: Sattu For Summer: गर्मियों के मौसम में सत्तू है लाभदायक, जानिए सत्तू के अनोखे फायदे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular