Tuesday, July 2, 2024
HomeबॉलीवुडHappy Birthday Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर जानें उनके सुपरस्टार...

Happy Birthday Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर जानें उनके सुपरस्टार बनने से पहले की बात

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Happy Birthday Vijay Devarakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सुपरस्टार में से एक विजय देवरकोंडा जो आज के जमाने में हर लड़की के दिल का ताज है। जिनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब है। 9 मई या आज उनका जन्मदिन है। लेकिन हर कोई पहले से ही कामयाबी बनकर नही आता। जी हां विजय देवरकोंडा ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। एक दिन वो भी था जब उनके पास रेंट देने के पैसे तक नहीं होते थे।

विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 में हुआ

हैदराबाद में विजय देवरकोंडा का 9 मई 1989 को जन्म हुआ था। आज जिस मुकाम पर विजय खड़े हैं उस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। तेलुगू परिवार में जन्म विजय के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ इंडस्ट्री के टीवी स्टार रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। आपको जानकर हैरानी होगी की विजय का परिवार उन्हें नाम से नहीं राउड़ी कहकर बुलाता है। इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है। दरअसल विजय बचपन से ही काफी मुंहफट थे और सभी को जवाब दे दिया करते थे। जिसके चलते उनका नाम बचपन से ही राउडी रख दिया गया था।

विजय के करियर की शुरुआत साल 2011 से हुई

विजय ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 से की थी। जिसमें उन्होंने फिल्म ‘नुव्विला’ से डेब्यू किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई बार तो ऐसा भी होता था कि उनके पास किराए देने के भी पैसे नहीं होते थे लेकिन उन्होंने कभी भी अपने जीवन में हार नहीं मानी।

विजय को फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से मिली असली पहचान

‘नुव्विला’ की बाद बे’मेहनती’ और ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ जैसी धुआंधार फिल्मों में काम करके अपना परिचय बनाया हालांकि 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से उन्हें उनकी असली पहचान मिली थी। इसका हिंदी में भी रमित बनाया गया है। जिसका नाम कबीर सिंह है। जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। बता दे कि विजय ने ‘लाइगर’ फिल्म से बॉलीवुड में भी कर लिया है लेकिन यह फिल्म उनकी इतनी अच्छी चल नहीं पाई। एक्टर के अलावा विजय एक फिल्म निर्माता भी है और उनकी कंपनी का नाम ‘हिल एंटरटेनमेंट’ है। वही राउडी के नाम से भी उनका क्लोजिंग ब्रांड भी हैं।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular