Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडRanbir-Alia Mehndi Function : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी में...

Ranbir-Alia Mehndi Function : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी में कई सितारे शामिल हुए

- Advertisement -

Ranbir-Alia Mehndi Function

Ranbir-Alia Mehndi Function : बॉलीवुड का ये पावरफुल कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी है और इस सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले जहां दूल्हे रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अपनी नातिन, बेटी और दामाद के साथ बेटे के घर पहुंची हैं। वहीं रणबीर की कजिन करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, महेश भट्ट जैसे सितारे भी नजर आए हैं ।

रणबीर की कजिन करीना कपूर और करिश्‍मा कपूर से काफी क्‍लोज हैं, ये बात तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में भाई की शादी में दोनों बहनें साथ पहुंचीं। कर‍िश्‍मा ऑरेंज कलर के खूबसूरत ड्रेस में द‍िखीं। उन्‍होंने मांग टीका भी लगा रखा था।

भाई के प्री-वेड‍िंंग फंक्‍शन में करीना कपूर वाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। करीना अपने इस लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: Kareena Kapoor Khan & Sister Karisma Look  Stunning In Tradational Outfits As They Arrive At RK's Vastu House For  Mehendi

करण जौहर भी येलो कलर के ऑउटफिट में नजर आये है

 करण जौहर

आल‍िया की बड़ी बहन (सौतेली) पूजा भट्ट यहां पापा महेश भट्ट के साथ पहुंचीं। पूजा भट्ट इस मेहंदी सेरेमनी में पीले रंग के ड्रेस में नजर आईं। उन्‍होंने गले में कमल के ड‍िजाइन वाला प‍िंक कलर का खूबसूतर पेंडेंट पहन रखा था।

Ranbir-Alia Mehendi: Pooja Bhatt flaunts her Mehendi while Mahesh Bhatt  welcomes the paparazzi

वहीं पापा महेश भट्ट ऑफ वाइट क्रीम कुर्ते में नजर आए।

न‍िर्देशक अयान मुखर्जी की आल‍िया और रणबीर के जीवन में एक खास जगह है। इस जोड़ी के र‍िश्‍ते को सबसे करीब से अयान ने ही देखा है। साथ ही अयान इन दोनों के ही काफी अच्‍छे दोस्‍त है। ऐसे में ‘ब्रह्मास्‍त्र’ के न‍िर्देशक भी इस फंक्‍शन में पहुंचे।

नीतू कपूर अपनी बेटी र‍िद्ध‍िमा कपूर सहानी और नातिन समायरा भी बैठी नजर आईं। वहीं आगे उनके दामाद भरत सहानी उनके साथ थे।

Ranbir Alia Mehndi Ceremony: शुरू हो गईं रणबीर आलिया की शादी की रस्में,  मेंहदी के लिए पहुंचीं मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर | TV9 Bharatvarsh

 

Ranbir-Alia Mehndi Function

Also Read : दोस्तों के साथ पूल पार्टी एन्जॉय करती दिखीं शनाया कपूर

Also Read : मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से की सगाई

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular