Sunday, June 23, 2024
HomeबॉलीवुडParineeti-Raghav Mehndi: परिणीति और राघव चड्ढा का दिल्ली में हुआ मेहंदी फंक्शन,...

Parineeti-Raghav Mehndi: परिणीति और राघव चड्ढा का दिल्ली में हुआ मेहंदी फंक्शन, उदयपुर में होगी शादी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Mehndiबॉलीवुड और राजनीति के मेल से मिले कपल परिणीति और राघव चड्ढा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं बता दें कि कपल अब फैंस के इंजार को खत्म करते हुए जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी के सभी फंक्शन दिल्ली से शुरु होगे। जिसमें से 19 सितंबर को परिणीति और राघव की मेहंदी की सेरेमनी को रखा गया। जिसकी एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर गुरुद्वारे की है। जिसमें परिणीति के हाथों में मेहंदी लगी नजर आ रही है।

परिणीति और राघव का दिल्ली में हुआ मेहंदी फंक्शन

बता दें कि कपल का मेहंदी फंक्शन दिल्ली में हुआ है। जिसकी एक तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही बता दें कि शादी की वजह से राघव के घर के बाहर टाइट सिक्योरिटी को रखा या है। जिस वजह से कोई भी तस्वीर यह वीडियो सामने नहीं आ पा रही है। लेकिन इस फंक्शन की तस्वीर को परिणीति के फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है।

कपल पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में दिखा

तस्वीर में राघव और परिणीति को पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में देखा गया। जिसमें परिणीति ने हाथ जोड़े हुए हैं और इनमें मेहंदी भी लगी हुई है। वहीं अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

कपल की उदयपुर में होगी शादी

वहीं कपल की शादी की बात करें तो उदयपुर में शादी की जाएगी। वहीं शादी के सभी फंक्शन 23 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। जिसमें पहली परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी। इसके बाद 24 सितंबर को कपल की शादी और फिर रिसेप्शन कियी जाएगा। वहीं खबरों से पता चला है कि परिणीति-राघव की शादी 24 सितंबर को दोपहर में कि जानी है। जिसके बाद शाम को रिसेप्शन जाएगा।

उदयपुर के बाद चंडीगढ़ में खास रिसेप्शन

उदयपुर में रिसेप्शन होने के बाद चंडीगढ़ में भी खास रिसेप्शन को ताज होटल में रखा जाएगा। जिसमें कई राजनेताओं के शामिल होने के बारे में कहा जा रहा है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि परिणीनि अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए भी एक रिसेप्शन पार्टी रख सकती है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular