Tuesday, July 2, 2024
Homeबॉलीवुडमौनी रॉय ने थाई हाई स्लिट गाउन में सिजलिंग पोज कर इंटरनेट...

मौनी रॉय ने थाई हाई स्लिट गाउन में सिजलिंग पोज कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : 

Mouni Roy Sizzling Pose in a Thai high Slit Gown : छोटे पर्दे से बड़ा नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बोल्ड अंदाज में नजर आने वाली मौनी रॉय ने एक बार फिर बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि नागिन फेम एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने अलग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इन पिक्चर्स में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस डार्क ब्लू कलर के ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मौनी रॉय के लुक की बात करें तो उन्होंने थाई हाई स्लिट गाउन पहना है इसके साथ ही उन्होंने वेवी हेयरस्टाइल रखा है। मौनी ने इस ऑउटफिट में एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। सिपंल गाउन के साथ मौनी रॉय ने लाइट मेकअप कैरी किया है। एक्ट्रेस के इन पिक्चर्स पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स को एक्ट्रेस का यह अंदाज खूब पसन्द आ रहा हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा है, “आपके दिल के आकार और आपके चरित्र की ताकत में सबसे ज्यादा मायने रखती है…”

मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी की दुनिया से निकल कर बॉलीवुड की दुनिया तक का सफर तय किया है। बहुत जल्द एक्ट्रेस रणबीर आलिया स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ टीवी सितारों ने भी शिरकत की

ये भी पढ़ें : सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी से मिलने पहुंचे, भाईजान ने जवानों के साथ समय बिताया और खूब मस्ती की

Connect With Us : Twitter, Facebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular