Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडMalaika Arora Photoshoot मलाइका अरोड़ा ने 'हैलो' मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट

Malaika Arora Photoshoot मलाइका अरोड़ा ने ‘हैलो’ मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट

- Advertisement -

Malaika Arora Photoshoot

Malaika Arora Photoshoot : मलाइका अरोड़ा अपने नए ड्रेसिंग सेंस और लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। 48 साल की मलाइका की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसके साथ ही मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने नए-नए वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच मलाइका ने  अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई यही कह रहा है कि अदाकारा स्टाइल के मामले में काफी अलग और क्लासी हैं।

इस लेटेस्ट फोटोशूट में मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी के ऊपर उसी कलर का लॉन्ग कोट पहना हुआ है। अपने लुक को थोड़ा और अलग दिखाने के लिए मलाइका ने लॉन्ग कोट और मोनोकिनी के साथ लॉन्ग हाई हील बूट्स भी पहने हैं। इस फोटोशूट में मलाइका बेहद ग्लैमरस पोज देती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने यह फोटोशूट ‘हैलो’ मैगजीन के लिए करवाया है। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और कैप्शन में ‘हैलो’ भी लिखा है। मलाइका के इस नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

पर्सनल लाइफ में ट्रोल होने पर एक्ट्रेस ने हेटर्स को दिया जवाब

मलाइका अरोड़ा ने ‘हैलो’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “ब्रेकअप या तलाक के बाद एक महिला के लिए जिंदगी जीने की वजह होना काफी जरूरी होता है। लेकिन फीमेल रिलेशनशिप्स को लेकर बहुत ही गलत अप्रोच रखी जाती है। अगर कोई महिला खुद से उम्र में छोटे लड़के के साथ रिलेशनशिप रखती है, तो इसे अपवित्र माना जाता है और मुद्दा बनाया जाता है।” मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को करीब पांच सालों से डेट कर रहे हैं। कपल कई सारे इवेंट्स में साथ नजर आते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल जल्द ही शादी भी कर सकता है।

Malaika Arora Photoshoot

Also Read : ‘Heropanti 2’ New Trailer फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का दूसरा ट्रेलर काफी दमदार है

Also Read : राज कुंद्रा इन दिनों अपने अजीबोगरीब आउटफिट को लेकर सुर्खियों में हैं Raj Kundra Strange Looks

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular