Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडKartik Aaryan को फिर हुआ कोरोना, जिसके कारण एक्टर IIFA 2022 शिरकत...

Kartik Aaryan को फिर हुआ कोरोना, जिसके कारण एक्टर IIFA 2022 शिरकत नहीं कर पाएंगे

- Advertisement -

Kartik Aaryan Covid 19 Positive

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :   कार्तिक आर्यन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ इन दिनों हर तरफ धमाल मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में तहलका मचा दिया है। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने भी खुद से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर शेयर की है। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वह एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपने कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी दी है।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने अपनी ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस की ओर इशारा करते हुए कैप्शन में लिखा- Sab kuch itna Positive chal raha tha, Covid se raha Nahi Gaya ? कार्तिक आर्यन के पोस्ट पर अब यूजर कॉमेंट करते हुए उनसे अपना ख्याल रखने की बात कह रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने मुंबई में कोविड टेस्ट करवाया वो पॉजिटिव आया। जिसके कारण अब कार्तिक आर्यन अबू धाबी के यस आइलैंड में आईफा 2022 अवार्ड फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए नहीं जा पाएंगे। आईफा 2022 में परफॉर्म करने के लिए एक्टर की आज की फ्लाइट थी।

बता दें, यह दूसरी बार है जब कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी अभिनेता कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। 22 मार्च 2021 को कार्तिक ने एक प्लस साइन के साथ अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खबर फैंस को दी थी और साथ ही उनकी सलामती के लिए दुआ मांगने की अपील भी की थी।उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।’

Also Read : IIFA 2022 में नेहा कक्कड़ रेड कलर के आउटफिट में अपना टमी छुपाती नजर आई

Also Read : जानिए Film ‘Dunki’ क्या है? शाहरुख खान फिल्म में आएंगे नजर

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular