Tuesday, July 2, 2024
HomeबॉलीवुडKargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर अक्षय कुमार ने जवानों की...

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर अक्षय कुमार ने जवानों की एक तस्वीर के साथ मैसेज को किया शेयर, फैंस ने लुटाया प्यार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Kargil Vijay Diwas: 26 जुलाई, 1999 को कारगिल के पहाड़ी इलाके पर आतंकियों को भारतीय जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। इसको ऑपरेशन विजय का नाम दिया गया। ऑपरेशन विजय सो आज पूरे 24 साल हो गए हैं। इसी सिलसिले में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जवानों की एक तस्वीर के साथ मैसेज को शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा ”दिल में कृतज्ञता और होठों पर प्रार्थना के साथ, कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले हमारे बहादुरों को याद करते हुए नमन। हम आपकी वजह से जीते हैं।”

अक्षय कुमार के पोसट पर फैंस ने लुटाया प्यार

अक्षय कुमार की इस पोसट पर फैंस ने भी अपना भरपूर प्यार लुटाया है, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो मणिपुर की घटना का जिक्र कर रहे थे। शहीदों के लिए किए गए उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा ”सर आपने सभी जवानों के लिये जो किया या जो कर रहे हैं वो बहुत बड़ी बात है, किसी के जिंदगी मे रंग भरना तो कोई आपसे सीखे।

आप भारत के गौरव हैं सर, सभी कारगिल के जवानों को नमन। जय हिंद।” इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा ”#KargilVijayDiwas2023 पर बहादुर सैनिकों (विशेष रूप से युवा अधिकारियों) द्वारा प्रदर्शित सभी वीरता और निस्वार्थ-साहस और उनके परिवार के सदस्यों के बलिदान को विनम्र सलाम, जिन्होंने कारगिल में विजय को संभव बनाया। जय हिन्द।”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular