Tuesday, July 2, 2024
HomeबॉलीवुडKaran Johar अपने 50वें बर्थडे पर देंगे ग्रैंड पार्टी, बॉलीवुड सितारों से...

Karan Johar अपने 50वें बर्थडे पर देंगे ग्रैंड पार्टी, बॉलीवुड सितारों से सजेगी मेहफिल

- Advertisement -

Karan Johar’s 50th Birthday Grand Party

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) 25 मई को 50 बरस के पूरे होने जा रहे हैं। अपने 50वें बर्थडे को वह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट करने वाले हैं। चर्चा है कि करण 25 मई की शाम को बेहद यादगार बनाना चाहते हैं, इसलिए वह एक ग्रैंड पार्टी आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान समेत कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्स के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई बड़े डायरेक्टर्स के भी शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करण जौहर 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन यशराज फिल्म्स स्टूडियो में बॉलीवुड हस्तियों के साथ मनाएंगे, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

करण जौहर ग्रैंड पार्टी होस्ट करेंगे

Karan Johar will be hosting a star-studded bash on his 50th birthday. Deets  inside… | Hindi Movie News - Times of India

फिल्म निर्माता करण जौहर स्टार-स्टडेड पार्टी की मेजबानी करेंगे। इस पार्टी की थीम ब्लैक एंड ब्लिंग होगी। पार्टी में धर्मा प्रोडक्शन के तहत काम करने वाले सभी डायरेक्टर मौजूद रहेंगे। करण की स्टार्स से भरी इस पार्टी में सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान शामिल हो सकते हैं।

करण जौहर 5 साल के ब्रेक के बाद फिर से निर्देशन में वापसी कर रहे हैं

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर और आलिया के साथ सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Also Read : Erica Fernandes को असली पॉपुलैरिटी ‘कसौटी जिंदगी की’ शो से मिली

Also Read : Shehnaaz Gill मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आईं

Also Read : Vikas Gupta को ‘बिग बॉस’ की वजह से भी काफी लोकप्रियता मिली

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular