Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडJug Jugg Jeeyo's first song 'The Punjaabban Song' out कियारा-वरुण और नीतू-अनिल...

Jug Jugg Jeeyo’s first song ‘The Punjaabban Song’ out कियारा-वरुण और नीतू-अनिल पंजाबी बीट पर करते दिखे भांगड़ा

- Advertisement -

Jug Jugg Jeeyo’s first song ‘The Punjaabban Song’ out

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : जुग जग जियो’ के मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म का पहला गाना रिलीज किया है। गाने का नाम ‘द पंजाबन सॉन्ग’ है। इस डांस नंबर में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली ढोल की थाप पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। यह गाना पाकिस्तानी गाने ‘नच पंजाबन’ का रीमिक्स है। गाने में कियारा बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं। कियारा और वरुण की बेहतरीन केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। वहीं नीतू भी अनिल के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती नजर आ रही हैं।

‘द पंजाबन सॉन्ग’ सॉन्ग की शुरुआत वरुण धवन और मनीष पॉल के संग नीतू कपूर के साथ और कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली संग अनिल कपूर के डांस से शुरू होती है। अनिल और नीतू भी साथ में डांस करते हैं, इससे पहले पूरा ग्रुप एक साथ हुक स्टेप करता है। गाने में वरुण और कियारा भी सोलो परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं।

इस गाने को गिप्पी ग्रेवाल, ज़हरा एस खान, तनिष्क बागची और रोमी ने गाया है। तनिष्क बागची और अबरार-उल-हक ने संगीत दिया है और गीत लिखे हैं। निर्माताओं ने पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक के मूल ‘नच पंजाबन’ को उनके एल्बम ‘नच पंजाबन’ से श्रेय दिया है। हाल ही में इस गाने के कॉपीराइट को लेकर विवाद हुआ था।

Also Read : Song ‘Halki Si Barsaat’ में गर्लफ्रेंड नाजिला संग जमेगी मुनव्वर फारूकी की जोड़ी, म्यूजिक वीडियो 3 जून को रिलीज

Also Read : Kiara Advani and Varun Dhawan ने ट्रेडिशनल लुक में करवाया फोटोशूट और एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में लगाया बोल्डनेस का तड़का

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular