Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडPankaj Kapoor आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानिए उनकी लव...

Pankaj Kapoor आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं, जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में

- Advertisement -

Happy Birthday Pankaj Kapoor

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : अभिनेता पंकज कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 29 मई 1954 को जन्मे पंकज कपूर सिनेमा जगत में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बेहतरीन टीवी सीरियल्स के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जर्सी’ भी शामिल है। इस फिल्म में पंकज कपूर ने अपने बेटे शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। एक्टर के काम की हर बार तारीफ हुई है. लेकिन पंकज कपूर ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी। पहली शादी टूटने के बाद अभिनेता ने सुप्रिया पाठक का हाथ पकड़ रखा था। आइए आपको बताते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में।

पंकज कपूर की पहली शादी

पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अजीम हैं। पहली मुलाकात में ही पंकज कपूर और नीलिमा अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें भी नहीं पता चला। इसके बाद जल्द ही दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों ने साल 1975 में शादी रचाई थी और उस वक्त पंकज कपूर 21 साल के थे और नीलिमा महज 16 साल की थीं। नीलिमा ने शादी के बाद साल 1981 में बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया था। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

मां के खिलाफ जाकर सुप्रिया ने पंकज से की शादी

पंकज कपूर और सुप्रिया के रिश्ते से अभिनेता के घर में सब खुश थे। लेकिन सुप्रिया की मां को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। हालांकि, सुप्रिया ने अपनी मां के खिलाफ जाकर पंकज कपूर का हाथ थामा। दोनों ने साल 1989 में शादी रचाई थी और फिर कुछ समय बाद ही सुप्रिया की मां ने भी पंकज कपूर को अपना लिया। शादी के बाद पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक बेटी सना और बेटे रूहान कपूर के माता पिता बने। सुप्रिया और शाहिद कपूर का रिश्ता भी काफी अच्छा है।

Also Read : Anupriya Goenka के बारे में जानिए ये दिलचस्प फैक्ट्स

Also Read : Surbhi Jyoti को ‘कुबूल है’ में जोया फारुखी का रोल निभाकर पहचान मिली

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular