Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडCirkus Release Date  रोहित शेट्टी की सर्कस इस दिन होगी रिलीज, पोस्टर...

Cirkus Release Date  रोहित शेट्टी की सर्कस इस दिन होगी रिलीज, पोस्टर में दिखा रणवीर सिंह का डबल रोल

- Advertisement -

Cirkus Release Date 

रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। फिल्म इसी साल 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा समेत कई बेहतरीन कलाकार हैं। रोहित ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। रोहित ने इसे पारिवारिक फिल्म बताया है। उनका कहना है कि क्रिसमस के मौके पर लोग इस फिल्म से जश्न मनाएंगे। उन्होंने दर्शकों से सिनेमाघरों में आने के लिए भी कहा है।

रोहित शेट्टी ने ‘सर्कस’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वक्त आ गया है ऑडियंस को सिनेमाघरों में वापस लाने का… एक बार फिर.. गोलमाल 16 साल पहले रिलीज हुई थी और आपने जो प्यार दिया उसकी वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। सर्कस आपके और आपकी फैमिली के लिए क्रिसमस गिफ्ट है। क्योंकि इस सर्कस में बहुत सारा गोलमाल है!!!”

 

रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े ने भी अपनी ‘सर्कस’ के पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। पूजा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “यह एक पागलपंती वाली राइड होने वाली है।” रोहित शेट्टी ने फिल्म के बारे में कहा, “सर्कस पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है। हर जगह सिनेमाघरों में फिल्म का जश्न मनाने के लिए क्रिसमस की छुट्टियों से बेहतर कोई समय नहीं है। ”

Also Read : Nia Sharma ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर वन पीस ड्रेस में फोटोशूट करवाया

Also Read : Tejasswi Prakash ने मरून कलर की ड्रेस पहनाकर दिए किलर पोज, देखे फोटोज

Also Read : Hrishitaa Bhatt ने शाहरुख खान की फिल्म ‘अशोका’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular