Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडBhool Bhulaiyaa 2 का टाइटल ट्रैक लॉन्च हो गया है, कार्तिक आर्यन...

Bhool Bhulaiyaa 2 का टाइटल ट्रैक लॉन्च हो गया है, कार्तिक आर्यन जिगजैग स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं

- Advertisement -

Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track Out

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का टाइटल ट्रैक लॉन्च हो गया है। कार्तिक और मेकर्स ने इसे अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लॉन्च किया है। इस गाने में कार्तिक बेहतरीन डांसिंग मूव्स दिखाएंगे। कार्तिक खुद भी अपने जिगजैग स्टेप्स से काफी खुश नजर आ रहे हैं। गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का है। गाने को बॉस्को मोर्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में कार्तिक बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फैन्स भी कार्तिक के डांस मूव्स देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने ‘भूल भुलैया’ गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “रूह बाबा के साथ जिगजैग स्टेप किया।” इस टाइटल ट्रैक को सिंगर नीरज श्रीधर ने गाया है। इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। गाने के नए अंतरे की मेलॉडी को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसे मेंडी गिल ने लिखा है। जबकि ऑरिजनल सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम ने दिया था और गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे थे।

Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track Out

 

गाने में कार्तिक आर्यन काफी हैंडसम और स्टाइलिश दिख रहे है। उनके लुक को देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, “क्या डांस मूव्स हैं।” एक अन्य फैन ने लिखा, “लवली सॉन्ग मिस्टर हैंडसम।” कई फैंस गाने के म्यूजिक भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”क्या गना है यार…” एक और यूजर ने लिखा, “नेक्स्ट लेवेल का सॉन्ग है..”(Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track Out)

टाइटल ट्रैक ने बढ़ाई लोगों की एक्साइटमेंट

‘भूल भुलैया 2’ के फर्स्ट लुक की घोषणा के बाद से ही फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जबकि फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दोनों ही प्रमोशन में व्यस्त हैं। दोनों फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इसके टाइटल ट्रैक ने फैंस का एक्साइटमेंट ओर भी बढ़ा दिया है।

Also Read :  Hema Malini-Dharmendra की आज 42वीं शादी की सालगिरह है

Also Read : Sushmita Sen को येलो कलर के फ्रंट हाई स्लिट कट आउटफिट में देखा जा सकता है

Also Read : Shraddha Das ने दिखाया अपना साड़ी में बोल्ड अवतार शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular