Monday, May 20, 2024
Homeऑटो / टेकSamsung Smart TV: क्या आपके पास भी है इस ब्रांड की Smart...

Samsung Smart TV: क्या आपके पास भी है इस ब्रांड की Smart TV? नहीं मिलेगा ये फिचर्स, जानिए वजह

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Samsung Smart TV: अगर आप भी Samsung Smart TV यूज कर रहे हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। दरअसल कंपनी की तरफ से स्मार्ट टीवी का बेहद काम का फीचर हटाया जा रहा है। खबर की मानें तो , Google Assistant का फीचर 1 मार्च 2024 से सैमसंग टीवी के किसी मॉडल पर उपलब्ध नहीं रहेगा। इसके साथ ही कंपनी का जो भी पुराना टीवी इस सुविधा से लैस था, उस में भी यह फीचर काम नही करेगा। बता दें कि कंपनी ने इसके पीछे का कारण भी बताया है।

2020 में आया था ये फीचर

बता दें कि कपनी का यह फैसला 2023 टीवी लाइनअप से गूगल असिस्टेंट को चुपचाप हटाने के बाद लिया गया है। इसके अलावा सैमसंग सपोर्ट पेज ने भी इस फीचर के बंद होने की पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने टीवी में Google Assistant का फीचर 2020 में लाया था। लेकिन इस सुविधा को केवल चार साल देने बाद कंपनी की तरफ बंद किया जा रहा है।

कंपनी ने बताई वजह

इस इस फीचर में बदलाव को लेकर सैमसंग का कहना है कि गूगल की पॉलिसी में बदलाव के कारण हमने यह फैसला लिया है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक सटीक वजह नही बताई गई है। कंपनी ने इस पॉलिसी के बारे में जानकारी देते हुए सपोर्ट पेज पर लिखा है कि गूगल असिस्टेंट की सेवा1 मार्च से सैमसंग टीवी पर उपलब्ध नहीं रहेगी।

Also Read: Ind vs Eng: भारत ने दिया 399 रनों का लक्ष्य, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 67/1

Also Read: Rajasthan News: भरतपुर में व्यापारी पर चाकु से हमला, हालत गंभीर

Also Read: Irfan Pathan: इरफान पठान ने पहली बार दिखाया अपनी पत्नी का…

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular