Monday, May 20, 2024
Homeधर्म अध्यात्मMaha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर में लाएं ये 5 चीजें, जागेगी...

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर में लाएं ये 5 चीजें, जागेगी सोई हुई किस्मत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Maha Shivratri 2024: हिंदू मान्यताओं के बीच महाशिवरात्री का पर्व एक विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्री हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल हिंदु पांचांग के मुताबिक ये शुभ दिन 8 मार्च को पड़ने जा रहा है। शिवपुराण में इस बात का जिक्र है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी दिन शिवजी ने अपना वैराग्य जीवन त्यागकर अपना घर बसाया था। इस दिन यदि आप कुछ चीजें अपने घर लाते हो तो घर में खुशी बनी रहती है। सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। चलिए जानते है इन दिन घर में कौन सी चीजें लानी चाहिए।

चांदी का नंदी

महादेव की सवारी नंदी को शिव मंदिर में स्थापित करें। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के साथ नंदी बैल को भी पूजते है। ज्योतिषियों के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन चांदी का नंदी बनवाकर घर के मंदिर में स्थापित करें।  आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

एक मुखी रुद्राक्ष

महाशिवरात्रि के दिन मुखी रुद्राक्ष धारण जरूर करें। इससे बड़े बड़े संकट कट जाएंगे। तिजोरी में रखने से धन की कभी भी कमी नहीं होगी।

Also Read: Pankaj Udhas: नहीं रहे पद्मश्री पंकज उधास, 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

रत्नों से बना शिवलिंग

इस दिन रत्नों से बना शिवलिंग घर में स्थापित करें। शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा के बिना महाशिवरात्रि का त्योहार अधूरा है। घर में रत्नों से बना शिवलिंग जरूर लगाए। इसे घर के मंदिर में रखें

पारद शिवलिंग

इस दिन पारद शिवलिंग को घर के मंदिर में स्थापित करें। पारद शिवलिंग को घर में रखने से पितृदोष, कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

पातांबे का कलश

महाशिवरात्रि के दिन तांबे के कलश से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसलिए इस दिन पातांबे का कलश घर में जरूर लाए। जिन घरों में मनमुटाव रहता है उससे ये दूर हो जाएगा।

कब है महाशिवरात्रि 

हर साल शिव भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते है। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। बाजारों में इस दिन रोनक देखने को मिलती है। इस साल 2024 की महाशिवरात्रि 8 मार्च दिन शुक्रवार को है। 8 मार्च को रात में 9 बजकर 57 मिनट पर पर्व शुरू होगा और र दूसरे दिन 9 मार्च को 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। लेकिन विशेष महत्व प्रदोष काल का माना जाता है इसलिए 8 मार्च को ही महाशिवरात्रि त्योहार मनाया जाएगा।

Also Read: Paytm Payment Bank: विजय शेखर ने Paytm Payment Bank के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, नए बोर्ड का होगा गठन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular