Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगVladimir Putin: NATO की सेना रूसी धरती पर आएगी...', पुतिन ने दी...

Vladimir Putin: NATO की सेना रूसी धरती पर आएगी…’, पुतिन ने दी पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (29 फरवरी) को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी। पुतिन ने कहा कि अगर नाटो देश यूक्रेन में अपनी सेना भेजेंगे तो परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है।

पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

पुतिन ने आगे कहा कि फिनलैंड और स्वीडन नाटो में शामिल हो गए हैं। इसे देखते हुए रूस को अपने पश्चिमी सैन्य जिले को मजबूत करना होगा। पुतिन ने रूसी संसद में कहा कि रूस अपने आंतरिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होने देगा। अगर किसी ने रूस पर हमला करने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ये दूसरे विश्व युद्ध से भी बदतर होगा। रूस के पास अब ऐसे हथियार हैं जो दुश्मन के इलाके को निशाना बना सकते हैं।

रूस को अंदर से कमजोर करने की चल रही साजिश

पुतिन ने इस दौरान आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को अंदर से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका रूस को रणनीतिक हार देने की कोशिश कर रहा है। रुसी राष्ट्रपति ने कहा, ”हम समझते हैं कि पश्चिम हमें हथियारों की होड़ में घसीटने की कोशिश कर रहा है। वे हमें अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। 1980 के दशक में सोवियत संघ के साथ वे जिस चाल में सफल हुए थे, उसे दोहराने की कोशिश कर रहे हैं।”

पुतिन ने आम चुनाव से पहले देश को किया संबोधित

आगे पुतिन ने कहा कि अधिकांश रूसी ‘विशेष सैन्य अभियान’ का समर्थन करते हैं। सेना की युद्ध लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ गई है। बता दें, पुतिन ने यह भाषण चुनाव से दो हफ्ते पहले रूसी संसद में दिया है। पूरी उम्मीद है कि पुतिन चुनाव जीतेंगे। जानकारी के लिए बता दें, पुतिन दो दशक से अधिक समय से रूस की सत्ता पर काबिज हैं। मार्च में चुनाव जीतने के बाद वह अगले छह साल तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे।

Also Read: FASTag KYC: FASTag KYC अपडेट करने का आखिरी मौका, जानें तरीका

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular