Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगRashifal: 14 फरवरी को इन राशियों पर बरसेगी मां सरस्वती की कृपा,...

Rashifal: 14 फरवरी को इन राशियों पर बरसेगी मां सरस्वती की कृपा, दूर होंगी सारी बाधाएं

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rashifal: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी इस साल 14 फरवरी को पड़ रही है। ये दिन बड़े ही शुभ अवसर पर पड़ रहा है। ऐसे में कई राशियों पर मां सरस्वती की कृपा बरसने जा रही है। इनके जीवन में पड़ने वाली सभी परेशानी जल्द ही खत्म होने जा रही है।

बन रहा है दुर्लभ संयोग

बसंत पंचमी के दिन सुबह 10:43 से लेकर 15 फरवरी को सुबह 7 बजे तक रवि योग का निर्माण होने वाला है। इसके अलावा 13 फरवरी की दोपहर 12:35 से लेकर 14 फरवरी तो सुबह 10:43 तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इस दिन सुबह 10:43 से लेकर 15 फरवरी को सुबह 9:26 तक अश्विनी नक्षत्र भी रहेगा। बसंत पंचमी पर बन रहे अद्भुत संयोग से कुछ राशियों के लिए 14 फरवरी का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

मेष राशि वालों के जीवन में छाएगी खुशहाली

मेष राशि वालों को शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। उनके पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। साथ ही लंबे समय से रुके कार्य सफल होंगे। मेष राशि वालों को कारोबार में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।

मिथुन राशि वालों पर छाई रहेगी मां सरस्वती की कृपा

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उन्हें व्यापार में उन्नति के नये अवसर मिलेंगे। इन लोगों को  नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

वृश्चिक राशि वालों को ऑफिस में मिलेगी सराहना

वृश्चिक राशि वालों को मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ के नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल की संभावना बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी।

मीन राशि पर होगी पैसों की बोछार

मीन राशि वालों को आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी। आय बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- Sporta Technologies in Insolvency: दिवालिया हुई Dream 11 की पैरेंट कंपनी, NCLT ने मंजूर की याचिका

ये भी पढ़ें-Basant Panchami 2024: क्यों मनाते हैं बसंत पंचमी? जानें महत्व और…

ये भी पढ़ें-Women Health Care Tips: हल्के में न लें PCOS, हो सकती…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular