Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगIndia Submarine: अब भारत दुश्मनों पर समुद्र से भी कर सकेगा वार,...

India Submarine: अब भारत दुश्मनों पर समुद्र से भी कर सकेगा वार, 500 KM की होगी रेंज

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),India Submarine: भारत अगले महीने पूर्वी तट पर सबमरीन लॉन्च क्रूज मिसाइल का परीक्षण कर सकता है। इस क्रूज मिसाइल से 500 किमी दूरी पर खड़े दुश्मनों पर वार किया जा सकेगा। इस प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने विकसित किया है। भारत में निर्मित सबमरीन के लिए SLCM एक अहम हथियार साबित हो सकती है। इन सबमरीन को प्रोजेक्ट 75 के तहत बनाया जाएगा।

बता दें कि इन मिसाइलों को रक्षा बलों की रॉकेट आधारित फोर्स में शामिल किया जाएगा। साथ ही रक्षा बलों की रॉकेट आधारित फोर्स में छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल की जाएंगी। रक्षा हथियारों में भी नया इजाफा हो सकता है, रक्षा मंत्रालय 800 किमी दूरी तक मारक क्षमता वाली मिसाइलों की खरीद को लेकर इस हफ्ते बैठक भी करने वाले है। सूत्रों के मुताबिक, इस मिशाइल के बनने के बाद हथियार प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।

जानें क्या है खासियत?

इस मिशाइल की यह खासियत है कि, एसएलसीएम प्रणाली को भारत में ही दो रूपों में विकसित किया जा रहा है। एक है एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और दूसरी है लैंड अटैक क्रूज मिसाइल। इन मिशाइलों में थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल जैसी तकनीक शामिल होगी। जोकि लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगा। उड़ान के दौरान ही इसमें पंख तैनात किये जा सकेंगे। इसमे इंजन शुरू करने की क्षमता भी मिलेगी। बता दें कि, फरवरी 2023 में भी एसएलसीएम का परीक्षण किया गया था, जिसमें 402 किमी की रेंज हासिल की थी।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular