Monday, May 20, 2024
Homeट्रेंडिंगAnant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा,...

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Anant Ambani: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा इन दिनों सभी की जुबान पर छाई हुई है। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक अम्मा अनंत अंबानी को शगुन के 100 रुपए देती नजर आ रही हैं। जिस पर इंटरनेट पर यूजर्स मजे लेते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो जामनगर में अन्न सेवा के वक्त का है। जहां गांव वालों को खाना खिलाने के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट स्थानीय लोगों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहैं। वीडियो में एक अम्मा दोनों को आशीर्वाद के साथ शगुन के रुपए और फूलों का गुलदस्ता दे रही हैं।

यूजर्स ने लिए मजे

वायरल वीडियो में मजे लेते हुए एक यूजर लिखता है, ‘इसने खुद पहली बार 100 का नोट देखा होगा।’ वहीं एक और यूजर लिखता है, ‘अरे उसके पास जरुरत से ज्यादा पैसा है यार, और कितना पैसा दोगे।’ एक और यूजर लिखता है, ‘यही तो तरीका है अमीर बनने का।’ वहीं कई यूजर्स इसे संस्कार कह सराह रहे हैं।

ये भी पढ़ें-Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पेपर लीक मामला, 50 दारोगा निकले मुन्नाभाई, टॉपर भी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें-Viral: टॉयलेट में की शादी, फिर करने लगे वादे ही वादे,…

ये भी पढ़ें-Anant-Radhika Pre Wedding: Anant-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में होस्ट बने किंग खान, बोले- जय श्री राम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular