World’s Most Powerful Passports 2024: दुनियां में सबसे पावरफुल है इस देश का पासपोर्ट, जानें भारत की रैंकिंग

India News (इंडिया न्यूज़), World’s Most Powerful Passports 2024: 2024 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया गया है। किस देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है ये दिखाता है कि आपके पास कितने देशों के लिए वीजा फ्री एक्सेस है। इसमें फ्रांस ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं भारत की पासपोर्ट रैंकिंग पिछले साल से एक स्थान फिसलकर 84वें से 85वें स्थान पर आ गई है।

फ्रांस का पासपोर्ट है सबसे पावरफुल

फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं। 194 देशों में वीजा फ्री एंट्री देकर इन देशों ने सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रखने वाले देशों की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इन देशों के बाद फिनलैंड, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं, जिनके पास 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं।

85वें स्थान पर पहुंचा भारत

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की रैंकिंग में अब भारत 85वें नंबर पर पहुंच गया। भारतीय पासपोर्ट के साथ लोग 62 देशों में वीजा फ्री ट्रेवल कर सकते है। भारतीयों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों में बिना किसी वीजा के एंट्री मिल सकती है। बता दें कि भारत पिछले साल के 84वें स्थान की तुलना में एक पायदान नीचे खिसक गया है।

ये रहे सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश

192 देशों में वीजा फ्री पहुंच के साथ, यूनाइटेड किंगडम लक्ज़मबर्ग, आयरलैंड, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद तीन यूरोपीय देश-बेल्जियम, नॉर्वे और पुर्तगाल हैं, जिन्होंने 191 देशों में वीजा फ्री पहुंच के साथ चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, माल्टा, न्यूजीलैंड और स्विटजरलैंड के पास 190 देशों में वीजा फ्री एक्सेस है। 189 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच के बाद अमेरिका, कनाडा, पोलैंड और चेकिया लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

106 वें स्थान पर पाकिस्तान

सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रेस में भारत दक्षिण अफ्रीका (55वें), मालदीव (58वें), सऊदी अरब (63वें), चीन (64वें), थाईलैंड (66वें), इंडोनेशिया (69वें) और उज्बेकिस्तान (84वें) जैसे देशों से पीछे रह गया है। वहीं भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 106वें स्थान पर है। वहीं श्रीलंका 101वें, बांग्लादेश 102वें और नेपाल 103वें स्थान पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका! BJP में शामिल हुए ये बड़े नेता

ये भी पढ़ें-Indian Railway: IRCTC से फ्री में बुकिंग, टिकट कंफर्म होने पर…

ये भी पढ़ें-PM Svanidhi Yojana: बिना गारंटी लोन दे रही है मोदी सरकार,…

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

4 weeks ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

4 weeks ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

4 weeks ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

4 weeks ago