Tuesday, July 2, 2024
Homeस्पोर्ट्सMark Boucher On De Cock Retirement डिकॉक के संस्यास पर जानिए क्या...

Mark Boucher On De Cock Retirement डिकॉक के संस्यास पर जानिए क्या बोले दक्षिण अफ्रीकी हेड कोच

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: 

Mark Boucher On De Cock Retirement दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने सेंचुरियन टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से अचानक ही संन्यास की घोषणा कर दी। डिकॉक के अचानक लिए गए इस निर्णय से दुनिया भर में क्रिकेट फैंस हैरान रह गए और अब दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच मार्क बाउचर ने भी डिकॉक के रिटायरमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रिटायरमेंट से हैरान थे बाउचर Mark Boucher On De Cock Retirement

 

मार्क बाउचर ने कहा कि क्विंटन डिकॉक का टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लेना हैरान करने वाला निर्णय था। उनके जैसे प्रतिभाशाली और कम उम्र के खिलाड़ी से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अपेक्षा नहीं की जाती। लेकिन हम उनके इस फैसले का पूरी तरह से सम्मान करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के लिए उनका टेस्ट करियर शानदार रहा। उनका सन्यास लेना दुखद है। लेकिन अब हमें इससे आगे बढ़ना होगा। हम एक अच्छी टेस्ट टीम से सीरीज खेल रहे हैं और इस मसले पर ज्यादा सोच-विचार नहीं कर सकते। हमें उनकी रिप्लेस्मेंट के तौर पर टीम में आने वाले खिलाड़ियों पर फोकस करना होगा

29 की उम्र में लिया टेस्ट से सन्यास Mark Boucher On De Cock Retirement

 

डिकॉक ने मात्र 29 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। अब वें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलते दिखेगें। क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 54 टेस्ट मैचों खेले।

जिसमें उन्होंने 38.82 की औसत के साथ 3300 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 22 अर्धशतक भी निकले। डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट में 221 कैच और 11 स्टंपिंग भी किए हैं।

कौन होगा डिकॉक की रिप्लेस्मेंट Mark Boucher On De Cock Retirement

 

भारत के खिलाफ वांडर्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका को टीम चयन में माथापच्ची करनी पड़ सकती है। डिकॉक के सन्यास ले लेने के बाद अब काइल वेरेन या रेयान रिकलटन में से किसी एक को विकेटकीपर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

Also Read Glenn Maxwell Covid Positive मेलबर्न स्टार्स के ग्लेन मैक्सवेल हुए कोविड पॉजिटिव

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular