Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सMaldives Sports Awards 2022 जाने किस भारतीय को मालदीव सरकार ने दिया...

Maldives Sports Awards 2022 जाने किस भारतीय को मालदीव सरकार ने दिया बड़ा सम्मान

- Advertisement -

Maldives Sports Awards 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Maldives Sports Awards 2022 : इस बार आईपीएल में अनसोल्ड रहना भले ही सुरेश रैना के लिए बुरी खबर है लेकिन मालदीव सरकार की तरफ से एक बड़ा सम्मान मिलना उनके लिए बहुत अछि खबर है। मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना इस बार किसी भी आईपीएल फ्रेन्चाइसी ने अपनी टीम में शामिल नहीं किया। ये सुरेश रैना के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी एक बुरी खबर थी।

IPL Auction 2022: CSK CEO Kasi Viswanath Explains Why Suresh Raina Wasn't  Picked By Franchise | Cricket News

लेकिन इस बुरी खबर के बाद सुरेश रैना के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई। सुरेश रैना को मालदीव सरकार द्वारा एक विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मालदीव सरकार ने सुरेश रैना को स्पोर्ट्स आइकॉन ऑफ़ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया। यह सुरेश रैना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

कईं दिग्गजों को छोड़ा पीछे 

Suresh Raina felicitated with 'Sports Icon' award by Government of Maldivescugmag.net world wide news and magazincugmag

सुरेश रैना के अलावा इस अवार्ड के लिए कईं बड़े-बड़े दिग्गजों को नॉमिनेट किया गया था। इस अवार्ड के लिए सुरेश रैना के साथ-साथ 16 अन्य स्पोर्ट्सपर्सन्स को नॉमिनेट किया गया था। जिसमें रियल मैड्रिड फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस, जमैकियन स्प्रिंटर असाफा पॉवेल, श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या समेत अन्य कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी शामिल थे।

सुरेश रैना ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इस अवार्ड को अपने नाम किया। सुरेश रैना एक तरफ तो आईपीएल में अनसोल्ड रहे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें मालदीव सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर इस अवार्ड को जीतना रैना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। (Maldives Sports Awards 2022)

रैना ने किया धन्यवाद 

मालदीव सरकार द्वारा स्पोर्ट्स आइकॉन ऑफ़ द ईयर का अवार्ड मिलने के बाद सुरेश रैना ने मालदीव सरकार को धन्यवाद किया। सुरेश रैना ने इसके अलावा अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि बड़े बड़े चैंपियंस के बीच ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर भारत का परिनिथित्व करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और एक अतुलनीय भावना है।

इस समारोह को आयोजित करवाने के लिए मैसिव सरकार को बहुत-बहुत बधाई। इस समारोह के दौरान बांग्लादेश, सऊदी अरब, मालदीव के कई मंत्री, अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। इस समारोह की अगुवाई मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह द्वारा की गई।

मालदीव : इब्राहिम मोहम्मद सालेह राष्ट्रपति पद का चुनाव जीते| Maldive,  Presidential, election

Maldives Sports Awards 2022

Also Read : IPL 2022 RR Schedule जाने आपकी फेवरेट टीम राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular