Thursday, July 4, 2024
Homeस्पोर्ट्सIPL Players Auction 2022 जाने राजस्थान के कौन-कौन से खिलाड़ी होगें आक्शन का...

IPL Players Auction 2022 जाने राजस्थान के कौन-कौन से खिलाड़ी होगें आक्शन का हिस्सा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

IPL Players Auction 2022 : आज से आईपीएल 2022 के लिए मेगा आक्शन की शुरुआत हो चुकी है। इस आक्शन में विश्व भर के 600 खिलाड़ी पर 10 टीमेंं दांव लगाती नजर आएगी। वहीं राजस्थान के भी 10 से ज्यादा खिलाड़ी इस आक्शन का हिस्सा होगें। इनमें तनवीर उल हक, आकाश सिंह, मानव सुथार, अभिजीत तोमर, शुभम शर्मा, अशोक शर्मा, रवि शर्मा, तजिंदर ढिल्लन, शुभम गरवाल, साहिल दिवान, दीपक चाहर, राहुल चाहर, महिपाल लोमरोर, कमलेश नागरकोटी, अनिकेत चौधरी और अजीत गुप्ता शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में से ज्यादातर खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।

रवि बिश्नोई को खरीद चुकी है लखनऊ (IPL Players Auction 2022)

राजस्थान के दांए हाथ के स्पीन गेंदबाज को आक्शन से पहले ही आईपीएल 2022 में शामिल की गई नई टीम लखनऊ फ्रेंचाइजी ने खरीद लिया था। लखनऊ ने रवि बिश्नोई 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले रवि बिश्नोई पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे। पजांब ने उन्हें रीटेन नहीं किया था। हालांकि उनका प्रदर्शन पिछले आईपीएल में शानदार रहा था।

आकाश सिंह और तनवीर पर भी लगेगा दांव (IPL Players Auction 2022)

राजस्थान के दो युवा बाएं हाथ और दांए के तेज गेंदबाजों पर भी आक्शन में टीमें दांव खेल सकती हैं। धौलपुर के तनवीर उल हक लेफ्ट हैंड मीडियम पेसर हैं। वहीं आकाश सिंह भी दांए हाथ के ही तेज गेंदबाज हैं। आकाश अपनी तेज गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने में सक्षम हैं। पिछले आईपीएल में आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा। वे राजस्थान के 6 खिलाड़ियों में से खरीदे जाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे।

Also Read : IPL 2022 Mega Auction जाने क्या रहेगा क्रिकेट जगत के बडे नामों का बेस प्राइस

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular