Monday, July 1, 2024
Homeस्पोर्ट्सIPL 2022 में आज आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स

IPL 2022 में आज आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, जयपुर:

IPL 2022 में आज का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2022 का सीजन मुंबई की टीम के बेहद ही खराब रहा है।

राजस्थान रॉयल्स का शानदार रहा है यह सीजन

दूसरी ओर यह सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए काफी शानदार रहा है। राजस्थान की टीम ने इस साल अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है और सिर्फ 2 ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन एक बुरे सपने जैसा रहा है।

मुंबई इंडियंस ने इस साल अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं ओर उन्हें एक भी मैच में जीत का स्वाद चखने को नहीं मिला है। मुंबई इंडियन की टीम ने आईपीएल में लगातार 8 मुकाबले हारने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

 

MI की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह

RR की संभावित प्लेइंग-11

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डेरिल मिशेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल

ये भी पढ़ें : Garena Free Fire Max Redeem Code Today 30 April 2022

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular