Thursday, July 4, 2024
Homeस्पोर्ट्सIPL 2022 में आज भिड़ेंगी गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें

IPL 2022 में आज भिड़ेंगी गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, जयपुर:

IPL 2022 का 51वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में यें दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। गुजरात टाइटंस की टीम को इसी साल आईपीएल से जोड़ा गया है।

टेबल टॉपर है गुजरात टायटन्स

गुजरात टायटन्स की टीम इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है और इन 10 मुकाबलों में से गुजरात ने 8 मुकाबलों में जीत भी दर्ज की है। गुजरात की टीम इस समय 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर.1 पर है। वहीं 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का इस साल आईपीएल में बुरा हाल है।

मुंबई इंडियंस की टीम अब तक खेले 9 मुकाबलों में से सिर्फ 1 ही मैच जीत पाई है। मुंबई के लिए यह सीजन एक बुरे सपने से कम नहीं है। अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला पॉइंट्स टेबल की नंबर.1 टीम से है। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

GT की संभावित प्लेइंग-11

Image

शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान/यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी

MI की संभावित प्लेइंग-11

Image

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस/टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ

ये भी पढ़ें : Garena Free Fire Redeem Code Today 6 May 2022

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular