Sunday, July 7, 2024
Homeस्पोर्ट्सDC New Jersey For IPL 2022 अबकी बार नए रंग में दिखेगी...

DC New Jersey For IPL 2022 अबकी बार नए रंग में दिखेगी दिल्ली

- Advertisement -

DC New Jersey For IPL 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

DC New Jersey For IPL 2022 : आईपीएल के 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार आईपीएल इतिहास में पहली बार 10 टीमें आईपीएल का हिस्सा होगीं। जिसके चलते इस बार इन टीमों को दो गु्रप में बांटा गया है। नई टीमों के शामिल होने से इस बार का आईपीएल और भी रोमांचक होगा। वहीं सभी टीमें आईपीएल को जीतने के लिए तैयारियां शुरु कर चुकी है।

इस सब के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस बार दिल्ली की नजर पहली बार आईपीएल का खिताब जितने पर होगीं। इससे पहले एक भी बार दिल्ली आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी (DC New Jersey For IPL 2022)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया। दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी के फ्रंट में टाइगर की धाड़ वाला लोगो लगाया गया है और जर्सी के पीछे टाइगर के पंजे का लोगो है।

दिल्ली कैपिटल की टीम चाहेगी की इस बार नई जर्सी के साथ-साथ दिल्ली की किस्मत भी बदले और दिल्ली की टीम आईपीएल की ट्रॉफी उठाये। दिल्ली की टीम ने 2020 में आईपीएल का फाइनल जरूर खेला था, लेकिन वें उस मैच में मुंबई इंडियंस से हार गए थे।

Also Read : IPL 2022 DC Schedule जाने आपकी फेवरेट टीम दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular