होम / बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आज नौवां दिन, जाने भारतीय खिलाडियों का पूरा शेड्यूल

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आज नौवां दिन, जाने भारतीय खिलाडियों का पूरा शेड्यूल

• LAST UPDATED : August 6, 2022

इंडिया न्यूज़, CWG 2022 Day 9: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) का आज नौवां दिन है। वहीं आठवें दिन भारतीय रेसलरों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय रेसलरों ने आठवें दिन रेसलिंग में शुक्रवार को भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किए। इनमे तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो कांस्य पदक देश शामिल थे। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड जीता।

तो वहीं अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर कुश्ती में भारत को पहला पैदल दिलाया। साथ ही दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने ब्रॉन्ज जीते। हालांकि एक रोमांच मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई।

अब तक भारत के 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित 26 पदक हो गए हैं। पॉइंट टेबल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। नौवें दिन के लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। आज पदक की उम्मीद मुक्केबाज़ों और कुश्ती दल से अधिक है।

CWG 2022 में 9वें दिन भारत के मुकाबले (भारतीय समय)

  • एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
    महिला एफ 55-57 गोला फेंक फाइनल: पूनम शर्मा, शर्मिलाम, संतोष- 2:50 बजे
    महिला 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: प्रियंका, भावना जाट- दोपहर 3 बजे
    पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: अविनाश साबले- 4:20 बजे
    महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले पहला दौर: हिमा दास, दुती चंद, श्रबनी नंदा, एनएस सिमी- 4:45 बजे
    महिला हैमर थ्रो फाइनल: मंजू बाला- 11:30 बजे
    पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल: अविनाश साबले – 12:40 बजे
  • बैडमिंटन:
    महिला युगल क्वार्टर फाइनल: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद
    महिला एकल क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु
    पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: किदांबी श्रीकांत
  • मुक्केबाजी:
    महिला(45-48 किग्रा) सेमीफाइनल: नीतू – दोपहर 3 बजे
    पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल: अमित पंघाल 3:30 बजे
    महिला लाइट फ्लायवेट (48 किग्रा -50 किग्रा) सेमीफाइनल: निकहत जरीन 7:15 बजे
    महिला लाइटवेट (57 किग्रा -60 किग्रा): जैस्मीन – 8 बजे
    पुरुष वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा): रोहित टोकस – दोपहर 12:45 बजे
    सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक): सागर 1:30 बजे
  • क्रिकेट:
    भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल- दोपहर 3:30 बजे
  • हॉकी:
    भारतीय पुरुष टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल – रात 10:30 बजे
  • टेबल टेनिस:
    महिला युगल, अंतिम 16 दौर : अकुला श्रीजा / रीथ टेनिसन- दोपहर 2 बजे
    महिला युगल, अंतिम 16 दौर : मनिका बत्रा / दीया पराग चितले- दोपहर 2 बजे
    मिश्रित युगल सेमीफाइनल: अचंता शरथ कमल / अकुला श्रीजा- दोपहर 6 बजे
    पैरा पुरुष एकल वर्ग 3-5: कांस्य पदक मैच: राज अरविंदन अलगर- शाम 6:15 बजे
    पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 कांस्य पदक मैच: सोनलबेन पटेल- दोपहर 12:15 पूर्वाह्न
    पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 स्वर्ण पदक मैच: भाविना पटेल – दोपहर एक बजे
  • कुश्ती (3 बजे से) :
    पुरुषों फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल: रवि कुमार
    पुरुषों फ्रीस्टाइल 97 किग्रा क्वार्टर फाइनल: दीपक नेहरा
    महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल: पूजा सिहाग
    महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) – विनेश फोगाट
    महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) – पूजा गहलोत
    पुरुषों फ्रीस्टाइल 74 किग्रा क्वार्टर फाइनल – नवीन

ये भी पढ़ें : Garena Free Fire Redeem Code Today 6 August 2022

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox