Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थानValentine's Day: इस वैलेंटाइन यहां प्लान करें अपनी डेट, जानें आपके शहर...

Valentine’s Day: इस वैलेंटाइन यहां प्लान करें अपनी डेट, जानें आपके शहर में क्या है खास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Valentine’s Day: फरवरी प्यार का महीना है। और कल वैलेंटाइन डे है। इस खास दिन आप अपने लवर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करना चाह रहे होंगे। ऐसे में डेट का आइडिया तो आपके मन में आया ही होगा। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि इस वैलेंटाइन डेट पर कहां जाएं तो ये आर्टिकल खास आपके लिए ही है। तो आइए जानते हैं कि राजस्थान में आपके शहर में वो कौनसी जगह जहां आप डेट प्लान कर सकते हैं।

पिंक सिटी जयपुर

जयपुर अपने प्रतिष्ठित महलों, किलों और जीवंत बाजारों के लिए जाना जाता है। आप हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किले में डेट पर जा सकते हैं। फरवरी यहां का मौसम और व्यु कमाल का है।

चित्तौड़गढ़ में है ये खास

भारत के सबसे बड़े किले, चित्तौड़गढ़ किले के इतिहास को जानना एक अच्छा डेटिंग आइडिया हो सकता है। इसके अलावा आप विजय मीनार की ओर भी अपना रुख ले सकते हैं।

राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू

सिनिक व्यु के लिए आप, राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की ओर जा सकते हैं। जहां का ठंडा वातावरण प्यार की अनोखी दास्तां लिखने में मददगार शाबित हो सकता है। यहां आप दिलवाड़ा जैन मंदिरों को पर धार्मिक डेट पर जै सकते है। इसके अलावा नक्की झील पर नाव की सवारी करना कितना रोमांटिक रहेगा।

बीकानेर में केमल फेस्टिवल

जूनागढ़ किले और करणी माता मंदिर एक बेहतरीन डेटिंग प्लेस हो सकती है। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले ऊँट महोत्सव का आनंद ले सकते हैं।

सिटी  ऑफ लेक उदयपुर 

फरवरी में उदयपुर किसी रोमांटिक प्लेस से कम नहीं। यहां डेट के लिए आप सिटी पैलेस के पिछोला झील पर नाव की सवारी कर सकते हैं।  साथ ही आप जगदीश मंदिर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: हॉस्टल के कमरे में IIT स्टूडेंट ने किया सुसाइड, इस साल का चौथा मामला

ये भी पढ़ें-Laptop Tips: अगर आप भी गोद में रखकर चलाते हैं लैपटॉप तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ये बीमारी

ये भी पढ़ें- Droupadi Murmu: 14 फरवरी को राजस्थान दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, स्वागत…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular