Monday, May 20, 2024
Homeराजस्थानRajasthan: खुलेआम घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

Rajasthan: खुलेआम घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Rajasthan: जोधपुर के सूरसागर इलाके में गुरुवार रात को एक तेंदुआ खुलेआम गलियों में भटकता नजर आया। मामले के लेकर एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। इसी बीच वन विभाग की ओर से तेंदुए की खोज में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया है।

जारी हुआ सर्च ऑपरेशन

मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग अधिकारी ने बताया, हमें सुबह 3 बजे के आस पास कंट्रोल रूम से इस बारे में सूचना मिली। जानकारी मिलते ही तेंदुए की तलाशी में हमने एक टीम भेजी। हमने सीसीटीवी फुटेज और तेंदुए के पंजे के निशान देखे हैं। जरूरत पड़ने पर पिंजड़े बिछा दिए जाएंगे। जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

लोगों में दहशत का माहौल

सूरसागर इलाके से तेंदुए के गुजरने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद से शहर में दहशत का माहौल नजर आया है। तेंदुए ने अब तक किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। तेंदुए के मूवमेंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व सांसद करण सिंह यादव ने पार्टी से दिया…

ये भी पढ़ें-Holi Special Train: होली पर राजस्थान से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी…

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: CM भजनलाल का बड़ा ऐलान, 50 हजार किसानों को…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular