Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानRajasthan: कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Rajasthan: कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Rajasthan: कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमीन पठान को अन्नतपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ वन विभाग की टीम ने अनंतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद उन्हें न्यायाधीश के घर पर पेश किया गया।

14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी

राजस्थान पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश सचिव को शाम 5 बजे कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद अमीन पठान को 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। बता दें कि वन विभाग के रेंजर संजय नागर ने शिकायत पर अमीन और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा शनिवार को दर्ज हुआ था। बता दें कि भाजपा से टिकट ना मिलने पर अमीन पठान ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

क्या था मामला?

शिकायत में आरोप लगाया गया कि शनिवार को वन विभाग की टीम राजस्व विभाग, यूआईटी और पुलिस के साथ अनंतपुरा गांव में सीमांकन करने पहुंचे। जहां वन विभाग की जमीन पर अमीन पठान का फार्म हाउस बना हुआ है। फार्म हाउस का सर्वे कर लाल निशान भी लगाया गया। यहां सीमांकन के बाद पत्थर का काम किया जाना था। जब टीम अपना काम कर रही थी तभी अमीन पठान और उनकी पत्नी रजिया पठान वहां आ गये। उनके साथ दस पंद्रह लोग और थे। उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट का प्रयास भी किया।

ये भी पढ़ें-Chelonitoxism: नई बीमारी आई? कछुआ खाने से 9 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें-Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आधा हुआ इन ट्रेनों…

ये भी पढ़ें-Rajasthan Electric Buses: सिर्फ 2 घंटे में जयपुर से दिल्ली पहुंचा…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular