Monday, May 20, 2024
HomeजयपुरPadma Puraskar 2024: राज्य के इन हस्तियों को मिलेगा मिलेगा पद्मश्री, जानें...

Padma Puraskar 2024: राज्य के इन हस्तियों को मिलेगा मिलेगा पद्मश्री, जानें किन्हें किस काम के लिए दिया जाएगा पुरस्कार

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Padma Puraskar 2024: हाल ही में पद्म पुरस्कार का ऐलान किया गया है। जिसमें राजस्थान के बहरूपिया कलाकार समेत नकीलाल और ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग के साथ कुल पांच लोगों को पद्म पुरस्कार मिलेगा। बता दें कि इन सभी को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

25 जनवरी को किया गया था ऐलान

बता दें कि इस साल पद्म पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों में राज्य के बहरूपिया कलाकार जानकीलाल और ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग के साथ कुल पांच लोग शामिल हैं। भारत सरकार की तरफ से पुरस्कार की ये घोषणा गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले की गई है। जिसमें गनी मोहम्मद, मांड गायक बंधु अली मोहम्मद और सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता माया टंडन को भी पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। बता दें कि टंडन को यह पुरस्कार सामाजिक कार्य श्रेणी के तहत दिया जाएगा। वहीं बाकी तीन पुरस्कार कला की श्रेणी के तहत मिलेंगे।

29 साल से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता

बता दें कि माया टंडन जेके लोन सरकारी अस्पताल के अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बीते 29 सालों से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता और प्रशिक्षण पहल में अपना योगदान दे रही हैं। केंद्र सरकार की तरफ से किए गए घोषणा के बाद उन्होंने भारत सरकार का आभार भी वय्क्त किया है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद मैने रोड सुरक्षा पर जागरूकता और सड़क दुर्घटना में लोगों की जान बचाने कि लिए ये काम शुरू किया। बीते 29 सालों से मैने राजस्थान और दिल्ली सहित देश के अन्य इलाको में जीवन को बचाने के बारे में जागरूकता पैदा की।

Also Read: Hanuman Beniwal News: RLP सुप्रीमो को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Also Read: Rajasthan News: गणतंत्र दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, भारत की आजादी और…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular