Monday, May 20, 2024
Homeलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का मंथन,...

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में है बड़ी बैठक

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024:  देश में लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है। ऐसे में सभी पार्टियां आम चुनावों को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच राजस्थान में लोकसभा सीटों पर कांग्रेस मंथन कर रही है। कल यानी 9 फरवरी को दिल्ली में राजस्थान सोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के चयन लेकर पहली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने जो रही है।

कल दिल्ली में है बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठके जारी हो गई हैं। कल दिल्ली राजस्थान की 25 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार चयन को लेकर पहली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। बैठक में राजस्थान पूर्व मुख्मंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा रहेंगे समित कई नेता शामिल रहेंगे।

लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं सचिन पायलट

बता दें कि बीते रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए हुई बैठक में पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा टोंक पहुंचे थे। तभी बैठक के दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पायलट को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाने की मांग की।अगर सचिन पायलट लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो यह लगभग तय है कि, वो टोंक- सवाई माधोपुर लोकसभा सीट ही से चुनाव लड़ेंगे।

ये नेता हो सकते हैं उम्मीदवार

राजस्थान में कांग्रेस सत्ता खो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के पास यह ऑप्शन है कि, वो पार्टी में पहली पंक्ति के नेताओं को लोकसभा चुनाव में टिकट दे। इन नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, हरीश चौधरी, अशोक चांदना, विश्वेन्द्र सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Budget: राजस्थान बजट पर अशोक गहलोत ने साधा निशाना, बोले- खोखली है मोदी की गारंटी

ये भी पढ़ें- Ashok Gehlot: कोविड के बाद अब गहलोत को हुआ ‘Happy Hypoxia’,…

ये भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर क्यों जरूरी है नहाना? जानें महत्व और मुहूर्त

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular