Monday, May 20, 2024
HomepoliticsRajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान,...

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान, किया ये वादा

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज) Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम अशोक गहलत ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार दोबारा आती है तो एक करोड़ पांच लाख परिवारों को पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रूपए तक की राशी दी जाएगी। ये बातें गहलोत ने झुंझुनू में जनसभा के दौरान कही है।

आज की सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है: प्रियंका

इस दौरान काग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा कि आज की सरकार केवल दो उद्योगपतियों को ही सहारा दे रही है। उन्हें पूरे देश की संपत्ति सौंपी जा रही है। जिसमें हवाई अड्डा, बंदरगाह और बड़े-बड़े PSU दिए जा रहे हैं। ये ऐसी सरकार है जो रोजगार के अवसर भी पैदा नही करती, साथ ही उनके पास कोई विजन, रोडमैप नही है। प्रियंका ने आगे कहा राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है और ये विरों का देश है। यहीं से स्वतंत्रता की अलख जलाई गई थी।

अग्निवीर योजना देश के नौजवानों के खिलाफ

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि झुंझुनू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। इसका इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे भारत देश को गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने नौजवानों के लिए अग्निवीर योजना लाया है, जो सरासर देश के नौजवानों के खिलाफ है। आज देश के नौजवान अग्निवीर योजना की वजह से सेना में नही भर्ती होना चाहते।

Also Read: चुनाव से पहले कांग्रेस ने दी ये 2 नई गारंटियां, प्रियंका गांधी ने की लॉन्च

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular