Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalSharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा और चंद्रग्रहण दोनों साथ-साथ, खुलेंगे इन 5...

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा और चंद्रग्रहण दोनों साथ-साथ, खुलेंगे इन 5 राशि के भाग्य

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इसलिए इस तिथि को बेहद ही सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। साथ ही इस दिन को चंद्रमा भी अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता हैं और अमृत की वर्षा करते हैं। इस दिन को चंद्र देव की पूजा करना सबसे शुभ होता है। वहीं शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार में शरद पूर्णिमा पर कई शुभ योग बनने जा रहे हैं।

 इस बार की शरद पूर्णिमा

इस बार का शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, शश योग सौभाग्य योग और सिद्धि योग का शुभ संयोग होने वाला है। इसके साथ ही इस दिन साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने वाला है और यह चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण लगने से पहले सूतक काल 9 घंटे के पहले लग जाता है। 28 अक्टूबर के दिन पूर्णिमा तिथि का आरंभ सुबह 4 बजकर 18 मिनट से हो रहा है। पूर्णिमा तिथि 29 तारीख को 1 बजकर 54 मिनट पर समाप्त भी हो जाएगी। शरद पूर्णिमा का व्रत जो कि लोग रखते हैं वह 28 अक्टूबर को ही इस व्रत को रखने वाला है। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा किन-किन राशियों पर अपनी कृपा बरसाएगी। आइए जानते है-

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ और मंगलकारी है। इस दौरान जैसी सफलता चाहेंगे, हालिस करेंगे। उतना ही कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। इस बीच बता दें कि गुप्त शत्रुओं से बचकर रहना होगा। छात्रों को विदेश में पढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। बिजनेस में आर्थिक उन्नति करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। किसी साथ के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से धन लाभ का योग है।

  • वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मंगलकारी सिद्ध होगा। वृषभ राशि के लोगो कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं का समाधान होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होने की संभावना है।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है। ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक असर होगा। नौकरी में लाभ और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची पर रोक लगेगा और धन में वृद्धि होगी।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में तरक्की होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

  • सिंह राशि

बता दें कि, सिंह राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद शुभ है। क्योंकि चंद्र ग्रहण पर बनने वाले शुभ योगों से आपके जीवन में तरक्की होगी। नौकरी में ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।  धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular