Sunday, July 7, 2024
Homeकोटाकोटा में युवक पर सरेआम हमला, बदमाशों ने फायरिंग कर पैर में...

कोटा में युवक पर सरेआम हमला, बदमाशों ने फायरिंग कर पैर में मारी गोली

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Kota News: राजस्थान के कोटा में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। जहां बदमाशों ने सरेआम बाजार में एक युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया। यही नहीं इसके बाद युवक पर गोली भी चला दी। जो युवक के पैर में लगी।

इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने बताया की शुरुआती जांच में यह मामला जमीन के विवाद का लग रहा है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

मंडी में मुनीम का काम करता है युवक

यह घटना कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जिस युवक पर बदमाशों ने हमला किया है। वह प्रेम नगर निवासी दीपक है। वह मंडी में मुनीम है। जब वह बुधवार को एक कैंटीन के पास बैठा हुआ था। तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। इस वारदात में दीपक को काफी चोटें आई है।

जमीन से जुड़ा हुआ है विवाद

पुलिस के मुताबिक यह एक प्लॉट के पुराने झगड़े को लेकर यह हमला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने बताया कि जमीन से जुड़े किसी पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला और फायरिंग हुई है। वहीं पुलिस घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी तलाश रही है। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Rajya Sabha Elections Live: सीएम गहलोत ने डाला पहला वोट, पहली बार बने पोलिंग एजेंट

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular