Tuesday, July 2, 2024
HomeकोटाOpium Smuggler Arrested: मध्यप्रदेश से अफीम सप्लाई करने आई महिला तस्कर गिरफ्तार,...

Opium Smuggler Arrested: मध्यप्रदेश से अफीम सप्लाई करने आई महिला तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख की अफीम जब्त

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कोटा:
Opium Smuggler Arrested: कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से पुलिस को साढ़े तीन किलो अफीम (Opium) बरामद हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि गश्त के दौरान उन्हें रेलवे स्टेशन के पास स्थित साइकिल स्टैंड पर महिला अकेली बैठी हुई दिखी। उसके पास बैग रखा था। पुलिस जीप को देखते ही वह उठकर जाने लगी।

पुलिसकर्मियों को शक होने पर उसे रुकवाया और वहां अकेले बैठने का कारण पूछा। जवाब देने की बजाए महिला टालमटोल करने लगी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका बैग चेक किया। चेकिंग के दौरान बैग में 3 किलो 540 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी ममता बाई सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा के सप्लायर की तलाश में पुलिस Opium Smuggler Arrested

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में मिहला ने बताया है कि उसे किसी ने कोटा में यह बैग पहुंचाने के लिए कहा था। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने बैग देने वाले का नाम नहीं बताया है। महिला की जानकारी के अनुसार स्टेशन के बाहर ही किसी को आकर ये बैग लेना था। महिला से जानकारी मिलने के बाद पुलिस बैग देने वाले और कोटा के सप्लायर के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। इस बारे में महिला से पूछताछ जारी है।

Also Read : Prashaasan Gaanvon ke Sang Abhiyaan के तहत किया जा समस्याओं का निस्तारण

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular