Sunday, June 30, 2024
HomeकोटाKota Railway Division Collected 20 Crore Fines: बिना टिकट यात्रा करने वालों...

Kota Railway Division Collected 20 Crore Fines: बिना टिकट यात्रा करने वालों से कोटा मंडल ने वसूला 20 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना 

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कोटा:
Kota Railway Division Collected 20 Crore Fines: कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) ने चालू वित्तीय वर्ष में ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों से करोड़ों रुपए का जुर्माना वसूल किया है। यहां टिकट चेकिंग स्टाफ ने बिना टिकट यात्रा या सामान बुक किए बिना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के चालान किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में कोटा मंडल में ऐसे 3 लाख 10 हजार 627 मामले पकड़े, जिनसे 20 करोड़ 51 लाख 44 हजार 926 रूपए का जुर्माना वसूला है। मंडल ने अपने 61 साल के इतिहास में पहली बार इतना बड़ी राशी में जुर्माना वसूल किया है।

बिना टिकट सफर करने वालों के लिए अभियान Kota Railway Division Collected 20 Crore Fines

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि टिकट चेकिंग स्टाफ ने मंडल के सभी रेल खंडों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। कोटा मंडल के नागदा-कोटा, कोटा-मथुरा खंड में अलग अलग रेलवे स्टेशनों व मंडल से गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में चैकिंग की। साथ ही अंबुश चैक, इंटेंसिव चैक व अन्य टिकट चैकिंग अभियान चलाए गए।

सबसे अधिक जुर्माना दिसंबर में वसूला Kota Railway Division Collected 20 Crore Fines

अजय कुमार पाल ने आगे बताया है कि सबसे अधिक जुर्माना दिसंबर महीने में वसूला किया गया। दिसंबर में कुल 55,607 मामले पकड़े। उनसे 3 करोड़ 81 लाख 40 हजार 20 रूपए जुर्माना वसूल किया। इससे पहले नवंबर में कुल 54,889 मामले पकड़े गए थे। इनसे कुल 3 करोड़ 61 लाख 45 हजार 390 रूपए जुर्माना वसूला गया। जून के महीने में 37,003 मामले पकड़े गए थे जिनसे 2 करोड़ 73 लाख 33 हजार 130 रूपए जुर्माना वसूला गया था।

Read More: Vaccination Camps Organized for Teenagers In Jalore वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में दिख रहा उत्साह, टीका लगवाने पहुंचे बच्चे बोले इससे कुछ नहीं होता

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular