Sunday, July 7, 2024
HomeकोटाKota में कुत्तों का 12 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला, सर...

Kota में कुत्तों का 12 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला, सर में लगाने पड़े 12 टांके

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, कोटा:

Kota : राजस्थान के कोटा में कुत्तों का आतंक देखने को मिला। जहां 4 कुत्तों ने एक12 साल के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इस हमले के दौरान कुत्तों ने बच्चे को 40 जगह पर काटा। इस हमले में बच्चे के सर को भी कुत्तों ने बुरी तरह नोच दिया। यह हमला इतना खतरनाक था कि बच्चे को सर में 12 टांकें लगाने पड़े।

ट्यूशन के बाद खेलने गया था बच्चा

घटना शहर के महावीर नगर थर्ड चौराहे के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 12 साल का रूद्र ट्यूशन से आने के बाद वो दोस्तों के साथ जलदाय विभाग के ग्राउंड में खेलने गया था। वहीं 4 कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। इस हमले में शरीर पर 40 से ज्यादा जगह घाव कर दिए। वहीं ग्राउंड के बाहर खड़े कुछ लोगों ने बच्चे की मदद की। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

शरीर पर पड़े 40 घाव

डॉ. के अनुसार जिस बच्चे पर कुत्तों ने हमला किया उसे पांच छह व्यक्ति लेकर आए थे। कुत्तों ने बच्चे पर जो हमला किया वह डॉग बाइट ग्रेड थर्ड डिग्री है। बता दें कि यह ग्रेड थर्ड डिग्री वह होता है, जब डॉग बाइट के कारण गहरे घाव हो जाएं और टांके तक लगाने पड़े। और इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बच्चे के पूरे शरीर पर 40 घाव थे। और सर में 12 टांके लगे।

ये भी पढ़ें : जानिए आज का Rajasthan Weather Update, लू का लेकर अलर्ट जारी, 50 डिग्री के करीब जा सकता है तापमान

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular