Friday, July 5, 2024
Homeखाना खजानाधूप से आने के बाद ना पिए ठंडा पानी, वरना हो सकती...

धूप से आने के बाद ना पिए ठंडा पानी, वरना हो सकती है ये परेशानी

- Advertisement -

Cold Water Side Effects: गर्मी के मौसम में ठंडा पानी मिल जाए तो।जैसे जन्नत मिल गई हो। धूप से आने के बाद अक्सर लोग यही सोचा करते हैं। कुछ लोग तो बाहर से आने के बाद फ्रिज खोलते हैं और चिल्ड वाटर पीकर खुश हो जाते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है। बता दें वैज्ञानिकों का मानना है कि ठंडा पानी पीने से हमारी बॉडी असंतुलित हो सकती है। जिसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और ये धीमा हो सकता है। इसके कई और भी नुकसान हो सकते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं ठंडे पानी के कई नुकसान होते हैं।

सिरदर्द होना

ज्यादा ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज हो सकता है। लेकिन ठंडा पानी रीढ़ की कई संवेदनशील नसों को ठंडा करता है, जहां से तुरंत ही मस्तिष्क को मैसेज भेजा जाता है, जिसकी वजह से सिरदर्द होने लगता है। इससे साइनस होने का जोखिम भी रहता है।

खाना पचने में दिक्कत

ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं तो इससे डायजेस्टिव सिस्टम प्रभावित हो सकता है। खाना पचने में परेशानी हो सकती है और कब्ज के साथ-साथ पेट दर्द, जी मिचलाना, पेट फूलना जैसी परेशानी भी हो सकती हैं।

एसिडिटी की परेशानी

ठंडा पानी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने के बाद खाना शरीर से गुजरते समय काफी सख्त हो जाता है। इससे आंतें सिकुड़ जाती हैं और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

यह भी पढ़े: Sattu For Summer: गर्मियों के मौसम में सत्तू है लाभदायक, जानिए सत्तू के अनोखे फायदे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular