Saturday, July 27, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलValentine’s Day: वैलेंटाइन वीक को बनाना है स्पेशल, तो उदयपुर की इन...

Valentine’s Day: वैलेंटाइन वीक को बनाना है स्पेशल, तो उदयपुर की इन खास जगहों पर घूमने जरूर जाएं

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Valentine’s Day: प्यार के महीने की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन या किसी रोमांटिक जगह पर जाने का आप प्लान बना रहे होंगे लेकिन आपका बजट नहीं है। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आप उदयपुर में किन जगहों पर ये खास दिन मना सकते हो। वैलेंटाइन वीक पर अपने साथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं, तो उदयपुर में ऐसी बहुत सी जगह है जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ इस दिन को और खास मना सकते है।

पिछोला झील

इस वैलेंटाइन यदि आप अपने पार्टनर के साथ राजस्थान के उदयपुर जाना चाहते हैं या फिर आप यहीं के रहने वाले हैं , तो आप यहां पर पिछोला झील जानें का प्लान बना सकते है। यहां की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है। यहां की खूबसूरती आपके इस दिन को और खास बना देगी। यहां पर बहुत से पर्यटक घूमने आते है। यहां पर प्रति व्यक्ति का खर्चा सिर्फ 400 से 600 रुपए के बीच है। यहां का टिकट प्राइज है 400 रूपए

जग मंदिर

यदि आपको मंदिरों में घूमना पसंद है। आप धार्मिक चीजों से जुड़े हैं , तो आप यहां आकर अपने प्य़ार के साथ समय जरूर बिताए। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित जग मंदिर बहुत ही सुंदर मंदिर है। ये एक राज महल की तरह दिखता है। इसके अलावा इसे पैलेस के रूप में भी जाना जाता है।

सिटी पैलेस

मेवाड़ के राजाओं के द्वारा बनाया गया सिटी पैलेस का कॉम्प्लेक्स कई किलों का समूह है। वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए आप यहां जरूर जाए। यदि आप यही रहते है तो आपके लिए और भी अच्छा है। यहां आप अपने साथी के साथ जरूर आए। शीश महल, मोती महल, दिलकुश महल और फतेह प्रकाश पैलेस भी आपको यहां पर देखने के लिए मिल जाएंगे।

दूध तलाई

बता दें कि पिछोला झील के पास दूध तलाई झील शिव पैलेस भी है। यदि आपको ऊँट और घोड़े की सवारी करना पसंद हैं , तो यह जगह आपके लिए अच्छा है। यहां पर वैलेंटाइन को खास मनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ जरूर आए।

 

Also Read: Hug Day 2024: पहली बार पार्टनर को लगा रहे हैं गले…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular