Friday, July 5, 2024
Homeहेल्थ / लाइफस्टाइलHealth Report: क्या अगले 25 सालों में इंसान की काम करने की...

Health Report: क्या अगले 25 सालों में इंसान की काम करने की आदत हो जाएगी आधी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Health Report: बढ़ते समय के साथ जैसे-जैसे धरती का तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही लेगों के लिए चुनौतियां बढ़ रही है। इसी बीच लांसेट से एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें लिखा गया है कि 2050 तक गर्मी से होने वाली मौत 370 गुना तक बढ़ जाएगी। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में और भी बहुत कुछ लिखा है। नवंबर का महीना भी आधे से ज्यादा बीत चुका है, पर उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ती थी वहां अभी तक लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं।

2023 रहा अबतक का सबसे गर्म साल

धरती के तापमान को कंट्रोल करने के लिए बड़े-बड़े मंचों पर इसकी बात की जाती है। साथ ही तापमान को नियंत्रित करने के लिए वादे और दावे भी किए जाते हैं और गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तक का सबसे गर्म सालों की बात की जाए तो साल 2023 रहा है।

2018 से 2022 तक 86 दिन पड़ा जानलेवा गर्मी

ब्रिटिश जर्नल लैंसेट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 से 2022 के बीच गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया था, इन 4 वर्षों में दुनियाभर में कुल 86 दिन ऐसे थे, जब जानलेवा गर्मी पड़ी, वहीं प्रश्न ये भी उठता है कि आखिर गर्मी क्यों बढ़ रही है, और जब कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाती है तो पता चलता है कि ज्यादातर कारण इंसानों के कारण ही पैदा हुए हैं।

गर्मी बुजुर्गों के लिए बनी परेशानी

बच्चे क्या जवान व बुजुर्ग सभी लोग प्रचंड गर्मी से परेशान हो रहे हैं, गर्मी का असर जानवरों और अन्य प्रजातियों पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है, बढ़ते तापमान की वजह से धरती का लगातार बहुत की प्रजातियों पर अस्तित्व का संकट गहरा गया है, साथ ही बात करें इंसानों की तो गर्मी की वजह से ही 65 साल से अधिक की उम्र के बुजुर्गों की मौत के मामलों में 85% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अगर औसत तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तो –

हम अपनी क्षमता का आधा ही काम साल 2050 तक कर पा रहे होंगे।
गर्मी से होने वाली मौतें साल 2050 तक 370 गुना बढ़ जाएंगी।
लेबर लॉस यानी काम के घंटों का नुकसान इस गर्मी के कारण 50 फीसद का होना तय है।
डेंगू जैसी बीमारियां साल 2050 तक 37 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।

Also Read: Soundbar Speakers: मात्र 200 रुपए महीने में खरीदें धाँसू आवाज वाला साउंड बॉक्स, घर को DJ ना बना दे तो कहना

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular