Thursday, May 9, 2024
Homeफेस्टिवलNavratri 2024: खास होते हैं नवरात्रि में जन्म लेने वाले लोग, होती...

Navratri 2024: खास होते हैं नवरात्रि में जन्म लेने वाले लोग, होती हैं ये खूबियां

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Navratri 2024: हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिन्दू मान्याताओं में नवरात्रि के 9 दिनों को बहुत पवित्र माना गया है। शास्त्रों की माने तो नवरात्रि के दौरान जन्म लेने वाले लोग भी बहुत सारी खूबियों के साथ पैदा होते हैं। यही खूबियां उन्हें खास बनाती हैं।

होते हैं भाग्यशाली

जो लोग नवरात्रि में जन्म लेते हैं उनका भाग्य अत्यंत बलवान होता है। ऐसे लोगों पर मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन लोगों के स्वभाव में पॉजिटिविटी देखने को मिलती है। ये लोग सामाजिक स्तर पर अपनी बातों से लोगों का मन मोह लेने में सक्षम होते हैं।

कम लोगों के करीब होते हैं

इन लोगों में में त्याग की भावना भी होती है। ऐसे लोग ज्यादा लोगों के करीब नहीं रह पाते, लेकिन जो लोग इनके करीब हैं उनके लिए ये सब कुछ करने को तैयार रहते हैं।

तेज होती है बुद्धि 

नवरात्रि के दौरान जन्म लेने वाले लोगों की बुद्धि बहुत तेज होती है। ये लोग कोई भी बात बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें शैक्षणिक अध्ययन में भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। ये अपने शैक्षणिक जीवन में कोई न कोई उपलब्धि अवश्य हासिल करते हैं।

लाते हैं समृद्धि

अगर किसी के घर में नवरात्रि के दौरान कन्या का जन्म होता है तो उसके आने से भी घर में सुख-समृद्धि आती है। माँ की कृपा से ये लड़कियाँ जहाँ भी जाती हैं समृद्धि लाती हैं। ऐसी लड़कियां बहुत प्रभावशाली होती हैं और समाज में अपनी अलग जगह बनाती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हम इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular