Friday, July 5, 2024
Homeफेस्टिवलChaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि कब शुरू हो रही है? जानिए...

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि कब शुरू हो रही है? जानिए कलश स्थापना का समय

- Advertisement -

Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022 : मां दुर्गा की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि आने वाली है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा ति​थि से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। उस दिन कलश स्थापना करते हैं और मां शैत्रपुत्री की पूजा करते हैं। इस साल चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 02 अप्रैल को घटस्थापना के साथ होगा और 11 अप्रैल को इसका समापन होगा। इस नवरात्रि में नवमी के दिन राम नवमी मनाई जाती है। राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि के कलश स्थापना मुहूर्त और तिथियों के बारे में।

चैत्र नवरात्रि 2022 कलश स्थापना मुहूर्त

Kalash Sthapana Muhurat
Kalash Sthapana Muhurat

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं। इस बार कलश स्थापना 02 अप्रैल दिन शनिवार को होगा। इस दिन आप प्रात: 06 बजकर 01 मिनट से सुबह 08 बजकर 31 मिनट के बीच कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि कैलेंडर 2022

02 अप्रैल, शनिवार: चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, चैत्र नवरात्रि पहला दिन

03 अप्रैल, रविवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा, चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन

04 अप्रैल, सोमवार: मां चन्द्रघन्टा पूजा, चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन

05 अप्रैल, मंगलवार: मां कुष्मांडा पूजा, चैत्र नवरात्रि चौथा दिन

06 अप्रैल, बुधवार: मां स्कन्दमाता पूजा, चैत्र नवरात्रि पांचवा दिन

07 अप्रैल, गुरुवार: मां कात्यायनी पूजा, चैत्र नवरात्रि छठा दिन

08 अप्रैल, शुक्रवार: मां कालरात्रि पूजा, महासप्तमी, चैत्र नवरात्रि सातवां दिन

09 अप्रैल, शनिवार: मां महागौरी पूजा, महाष्टमी, दूर्गा अष्टमी, कन्या पूजन, चैत्र नवरात्रि आठवां दिन

10 अप्रैल, रविवार: राम नवमी, राम जन्मोत्सव, चैत्र नवरात्रि नौवां दिन

11 अप्रैल, सोमवार: नवरात्रि पारण, चैत्र नवरात्रि का दसवां दिन

Chaitra Navratri 2022

Also Read : Vrishchik Rashifal 3 March 2022 Scorpio Horoscope Today : आज का वृश्चिक राशिफल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular