Friday, July 5, 2024
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का मुंबई के अस्पताल में...

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का मुंबई के अस्पताल में निधन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News : 

Singer Bhupinder Singh Passes Away : बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वरिष्ठ गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी भूपिंदर सिंह की पत्नी मिताली सिंह ने दी। उनकी पत्नी ने बताया, ‘वह कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।’

बता दें, भूपिंदर सिंह 82 साल के थे। अमृतसर में जन्मे गायक के परिवार में उनकी भारतीय-बांग्लादेशी पत्नी और एक बेटा है। अब उनकी अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है।

भूपिंदर सिंह को ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘दूरियां’, ‘हकीकत’ और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों में ‘होके मजबूर मुझे, उसने बुलाया होगा’, (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), ‘दिल ढूंढता है’, ‘दुक्की पे दुक्की हो या सत्ते पे सत्ता’ (कई गायक) आदि हैं।

ये भी पढ़ें : ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सॉन्ग ‘कहानी’ का वीडियो म्यूजिक हुआ रिलीज़

ये भी पढ़ें : कुदरत के करीब रिलैक्स मूड में दिखीं जाह्नवी कपूर, दोस्तों संग एन्जॉय किया

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular