Thursday, July 4, 2024
Homeबॉलीवुडसलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी से मिलने पहुंचे, भाईजान ने जवानों...

सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी से मिलने पहुंचे, भाईजान ने जवानों के साथ समय बिताया और खूब मस्ती की

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : 

Salman Khan arrives in Visakhapatnam to meet the Indian Navy : बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर ही खबरों में बन रहते हैं। अब वो भारतीय नौसेना के जवानों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्योकि सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों के साथ काफी समय बिताया और खूब मस्ती की। जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। भाईजान की ये तस्वीरें इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं।

अब भाईजान की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें जवानों के साथ सलमान खान को अलग-अलग अंदाज में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वो जवानों के बीच तिरंगा लहराते हुए नज़र आ रहे हैं, तो वहीं दूसरे में सलमान सभी के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

इसके साथ ही भाईजान नौसेना के किचन भी नज़र आए, जहां उन्होंने जवानों के लिए रोटियां बनाई और अपने सादगी भरे अंदाज़ से लोगों का दिल जीतने का काम किया।

इतना ही नहीं एक्टर ने जवानों के साथ मिलकर एक हाथ से पुशअप भी लगाए और रस्सा-कस्सी का खेल भी खेला। सलमान खान को हाथ में पेन-पेपर लिए भी देखा जा सकता है, जहां वो जवानों को ऑटोग्राफ दे रहे हैं।

 

देश की आजादी को 75 साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में सलमान खान की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और लोग सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफें कर रहें हैं।

ये भी पढ़ें : फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ टीवी सितारों ने भी शिरकत की

ये भी पढ़ें : ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकते हैं

Connect With Us : Twitter, Facebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular