Thursday, July 4, 2024
Homeबॉलीवुडरणवीर सिंह ने मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में खरीदा नया घर,...

रणवीर सिंह ने मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में खरीदा नया घर, जिसकी कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :

Ranveer Singh Bought New Property Worth 119 Crores : अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में मुंबई के एक पॉश इलाके बैंडस्टैंड में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में सी फेसिंग अपार्टमेंट डील की है जिसके लिए 7.13 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। रणवीर सिंह द्वारा खरीदी गई यह संपत्ति सागर रेशम अपार्टमेंट में है जो बांद्रा पश्चिम मुंबई में स्थित है। आपको बता दें कि यह इलाका मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है जहां सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक का बंगला ‘मन्नत’ मौजूद है।

रणवीर सिंह द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट 16, 17, 18 और 19 मंजिलों में फैले हुए हैं, जिनका कारपेट एरिया 11,266 वर्ग फुट है। अपार्टमेंट में 1300 वर्ग फुट का टैरेस क्षेत्र भी शामिल है। इस संपत्ति की कीमत करीब 119 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ख़बरों की मानें तो इस सी फेसिंग अपार्टमेंट के साथ रणवीर सिंह को कई गाड़ियों की पार्किंग स्पेस भी मिली है। आपको बता दें कि रणवीर ने जहां प्रॉपर्टी ली है वहां प्रॉपर्टी के रेट बेहद ज्यादा है। यहां प्रति स्क्वायर फिट प्रॉपर्टी का रेट 1 लाख रुपए के आस-पास है।

बात यदि वर्क फ्रंट की करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों में ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शामिल है। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दर्शकों को रणवीर सिंह और आलिया की जोड़ी देखने को मिलेगी।

Also Read : फिल्म गुप्त को 25 साल पूरे, बहुत सालो बाद एक साथ नजर आए बॉबी देओल-काजोल

Also Read : खुदा हाफिज चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस

Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular